राहुल का PM मोदी को खुली बहस का चैलेंज: बोले- जगह और जज आप चुनिए, डरिए मत; अमित शाह ने कहा- संसद चलने दीजिए

Rahul Gandhi PM Modi Debate: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती दी है। राहुल ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर करीब 1 मिनट 50 सेकेंड का वीडियो पोस्ट कर कहा कि मोदी जी, 24 घंटे हो गए हैं। मैंने आपको बहस का चैलेंज दिया है। आप जगह चुनिए, जज चुनिए और मेरे साथ खुलकर बहस कीजिए।

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री विपक्ष को देशद्रोही बताते हैं। ऐसे में बहस होनी चाहिए कि देशद्रोही कौन है और विदेशी ताकतों से किसका क्या कनेक्शन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इस बहस से डरना नहीं चाहिए और जल्द से जल्द सामने आना चाहिए।

राहुल ने कहा कि बहस में देश के फाइनेंशियल सिस्टम, फाइनेंशियल स्ट्रक्चर, अमेरिका के साथ हुई डील और अडाणी मामले जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। उन्होंने सवाल किया कि US डील इतनी जल्दी कैसे हुई, इसे कैबिनेट को क्यों नहीं बताया गया और अडाणी का केस क्यों बंद हुआ। राहुल ने एपस्टीन से जुड़े मामले का भी जिक्र किया।

राहुल बोले- मुझ पर मानहानि के 45 केस, इस मुद्दे पर भी लगाइए

राहुल गांधी ने अपने वीडियो में कहा कि उनके खिलाफ करीब 45 मानहानि के मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे मुद्दों पर उनके खिलाफ मानहानि के केस किए गए हैं, लेकिन विदेशी कनेक्शन से जुड़े सवालों पर कोई मुकदमा नहीं किया जा रहा।

राहुल ने कहा, ‘लगाइए ना, वहां भी डिस्कस करेंगे, खुलकर। ये सब डिस्कस करते हैं, आइए।’ वीडियो के आखिर में उन्होंने प्रधानमंत्री को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं।

अमित शाह बोले- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार

राहुल गांधी की चुनौती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में उन्होंने कहा कि सरकार SIR पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने को भी तैयार है, लेकिन संसद चलने दीजिए।

अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार असंवैधानिक सरकारों और समानांतर संसदों का समर्थन करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने नकली संसद बनाकर असली संसद का मखौल उड़ाया और बहस का नाटक किया।

शाह ने कहा, “मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। हम SIR पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने को भी तैयार हैं। आपने संसद की कार्यवाही ठप कर रखी है और उसे बंधक बना लिया है। अब संसद को चलने दीजिए और उचित तरीके से बहस कीजिए। इसके बाद देश की जनता खुद देख लेगी कि कौन सच बोल रहा है और कौन नहीं।”

उन्होंने आगे कहा कि संसद में चर्चा से ही जनता के सामने सच्चाई आएगी। हाथ में संविधान लेकर घूमने से संविधान का समर्थन नहीं होता, बल्कि इसके लिए आचरण भी संवैधानिक होना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः  राहुल बोले- मोदी जी, देश से झूठ बोलना बंद कीजिए! नितिन नवीन ने कहा- विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहे हैं…

राहुल ने सोशल मीडिया पर कराया पोल, युवाओं से मांगी राय

प्रधानमंत्री को बहस की चुनौती देने के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोल भी शुरू किया। इसमें उन्होंने भारत के युवाओं के साथ राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ को टैग किया।

राहुल ने लिखा कि आप हमेशा प्रधानमंत्री की भलाई के बारे में सोचते हैं, इसलिए कृपया उन्हें बहस के लिए आने के लिए मनाएं।

पोल में सवाल पूछा गया कि क्या लोग राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी के बीच खुली बहस देखना चाहते हैं? इसके लिए दो विकल्प दिए गए- ‘हां, मोदी जी डरो मत’ और ‘नहीं, मोदी जी डर गए’।

राहुल पहले भी 4 बार दे चुके हैं बहस की चुनौती

राहुल गांधी इससे पहले भी अलग-अलग मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस की चुनौती दे चुके हैं।

1. अगस्त 2018: कर्नाटक के बेलगाम में जनध्वनि रैली के दौरान राहुल ने राफेल सौदे पर प्रधानमंत्री के साथ बहस कराने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वह इस मुद्दे पर घंटों बोल सकते हैं।

2. जनवरी 2019: लोकसभा में राहुल ने प्रधानमंत्री के साथ 20 मिनट आमने-सामने बहस करने की चुनौती दी थी। उन्होंने इसकी तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की बहस से की थी।

3. अप्रैल 2019: राहुल ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को बहस की चुनौती दी थी। प्रधानमंत्री के एक इंटरव्यू के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि उनसे बचा जा सकता है, लेकिन छिपा नहीं जा सकता।

4. 2024 लोकसभा चुनाव से पहले: राहुल गांधी और विपक्ष की ओर से पूर्व न्यायाधीश मदन लोकुर और एपी शाह के माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर राष्ट्रीय सुरक्षा, अडाणी और इलेक्टोरल बॉन्ड जैसे मुद्दों पर सार्वजनिक बहस का प्रस्ताव दिया गया था।

ये भी पढ़ेंः बंगाल की खाड़ी में उठा मुरासु आंध्र तट से टकराया, 110 KM/H की स्पीड से चली हवाएं; 30 उड़ानें रद्द, चेन्नई में भारी बारिश, ओडिशा में 1.6 लाख लोग सुरक्षित जगह भेजे गए

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

Assam Bus Truck Collision: असम के गोलाघाट जिले के काजीरंगा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में…

Spread the love

Continue reading
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज…

Spread the love

Continue reading

One thought on “राहुल का PM मोदी को खुली बहस का चैलेंज: बोले- जगह और जज आप चुनिए, डरिए मत; अमित शाह ने कहा- संसद चलने दीजिए”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी

हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी