देवउठनी एकादशी आज, कल से शादियों का सीजन शुरू, नवंबर-दिसंबर और 2027 में कब-कब हैं शादी के शुभ मुहूर्त? जानिए सबकुछ

नई दिल्ली: देवउठनी एकादशी के साथ ही शादी-विवाह के सीजन का इंतजार खत्म हो गया है। आज, 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी मनाई जा रही है। इसके अगले दिन यानी 21 नवंबर से शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। इस साल नवंबर और दिसंबर में विवाह के लिए कुल 11 शुभ तारीखें हैं। वहीं, नए साल 2027 में शादी करने वालों को कुल 96 शुभ दिन मिलेंगे। इनमें सबसे ज्यादा 34 शुभ मुहूर्त मई और जून महीने में पड़ेंगे।

नवंबर 2026 में कब-कब हैं शादी के मुहूर्त?

नवंबर महीने में शादी के लिए चार शुभ तारीखें हैं। इनमें 21 नवंबर (शनिवार), 24 नवंबर (मंगलवार), 25 नवंबर (बुधवार) और 26 नवंबर (गुरुवार) शामिल हैं। देवउठनी एकादशी के अगले दिन से ही विवाह समारोहों की शुरुआत हो जाएगी।

दिसंबर 2026 में शादी की शुभ तारीखें

दिसंबर 2026 में विवाह के लिए सात शुभ तारीखें हैं। इनमें 2 दिसंबर (बुधवार), 3 दिसंबर (गुरुवार), 4 दिसंबर (शुक्रवार), 5 दिसंबर (शनिवार), 6 दिसंबर (रविवार), 11 दिसंबर (शुक्रवार) और 12 दिसंबर (शनिवार) शामिल हैं। 12 दिसंबर इस साल का आखिरी विवाह मुहूर्त रहेगा। इसके बाद खरमास शुरू होने के कारण शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा।

2027 में कब-कब हैं शादी के शुभ मुहूर्त?

नए साल 2027 में 15 जनवरी से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। जनवरी में 15, 18, 19, 20, 24, 26, 27, 30 और 31 जनवरी को शादी के शुभ दिन रहेंगे। फरवरी में 2, 3, 9, 10, 11, 14, 15, 21, 22, 25, 26, 27 और 28 फरवरी को विवाह के मुहूर्त हैं।

मार्च 2027 में 1, 2, 3, 4, 9, 10 और 14 मार्च को शादी के शुभ दिन रहेंगे। अप्रैल में 18, 19, 21, 23, 24, 25, 26, 27 और 28 अप्रैल को विवाह के मुहूर्त हैं।

मई 2027 में शादी के सबसे ज्यादा 19 शुभ दिन रहेंगे। इस महीने 4, 7, 8, 9, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 30 और 31 मई को विवाह किए जा सकेंगे।

जून 2027 में भी शादी के लिए 16 शुभ तारीखें हैं। इनमें 1, 5, 9, 10, 11, 12, 13, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 26, 27 और 28 जून शामिल हैं। वहीं, जुलाई में 7, 8, 9, 11 और 12 जुलाई को विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे।

अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2027 में विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं रहेगा। इसके बाद नवंबर में एक बार फिर शादियों का सीजन शुरू होगा। नवंबर महीने में 10, 11, 15, 16, 20, 21, 23, 24, 25, 26 और 29 नवंबर को विवाह के शुभ दिन रहेंगे।

दिसंबर 2027 में 2, 7, 8, 9, 12, 13 और 14 दिसंबर को शादी के मुहूर्त हैं। इस तरह पूरे साल 2027 में विवाह के लिए कुल 96 शुभ दिन बताए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा अवसर मई और जून में मिलेंगे।

ये भी पढ़ेंः  ‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

16 दिसंबर से शुरू होगा खरमास, 15 जनवरी से फिर बजेंगी शहनाइयां

16 दिसंबर 2026 को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने के साथ खरमास शुरू हो जाएगा। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खरमास के दौरान विवाह और अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इसके बाद 14 जनवरी 2027 की रात सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ खरमास समाप्त होगा। 15 जनवरी से एक बार फिर विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे।

क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी?

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद चार महीने तक चातुर्मास रहता है। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश और दूसरे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।

इसके करीब चार महीने बाद कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने का पर्व मनाया जाता है। इसी वजह से इसे देवउठनी या देवोत्थान एकादशी कहा जाता है। इस दिन से ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है।

देवउठनी एकादशी पर होती है तुलसी विवाह की परंपरा

देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह की परंपरा भी निभाई जाती है। इस अवसर पर भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप को दूल्हे और माता तुलसी को दुल्हन के रूप में सजाया जाता है। इसके बाद विधि-विधान से दोनों का विवाह कराया जाता है। घरों और मंदिरों में तुलसी का मंडप सजाकर पूजा-अर्चना की जाती है और विवाह की रस्में पूरी होती हैं।

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

Spread the love

Related Posts

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (19 नवंबर) को देश के बड़े उद्योगपतियों से कर्मचारियों की सैलरी और रोजगार को लेकर सवाल किए। नई दिल्ली के भारत मंडपम में फिक्की (FICCI) के…

Spread the love

Continue reading
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

दुनिया में धार्मिक आबादी का गणित आने वाले दशकों में बदल सकता है। अमेरिका के प्यू रिसर्च सेंटर की एक नई रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2035 तक इस्लाम दुनिया का…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देवउठनी एकादशी आज, कल से शादियों का सीजन शुरू, नवंबर-दिसंबर और 2027 में कब-कब हैं शादी के शुभ मुहूर्त? जानिए सबकुछ

देवउठनी एकादशी आज, कल से शादियों का सीजन शुरू, नवंबर-दिसंबर और 2027 में कब-कब हैं शादी के शुभ मुहूर्त? जानिए सबकुछ

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति