नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के बीच अब सुधार की उम्मीद जताई गई है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ. मुसादिक मसूद मलिक शुक्रवार (20 नवंबर) को भारत पहुंचे। उन्होंने दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के पहले सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत-पाकिस्तान समेत क्षेत्र के सभी देशों के रिश्ते बेहतर होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम इस तीन दिवसीय फोरम का उद्घाटन किया। 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में चीन, ईरान और पाकिस्तान समेत 25 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इसका आयोजन संस्कृति मंत्रालय और विदेश मंत्रालय संयुक्त रूप से कर रहे हैं।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi attends the first Shanghai Cooperation Organisation (SCO) Civilisational Dialogue Forum
(Source: PM Narendra Modi/YouTube) https://t.co/IZxmOapGkn
— IANS (@ians_india) November 20, 2026
VIDEO | Delhi: PM Narendra Modi (@narendramodi) attends inauguration programme of the SCO Civilisational Dialogue Forum.
(Source: PM Modi YT)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/Ju74ByK1wl
— Press Trust of India (@PTI_News) November 20, 2026
PM मोदी बोले- दुनिया में युद्ध-अशांति पर चर्चा हावी, सांस्कृतिक संवाद जरूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब दुनिया में युद्ध और अशांति पर चर्चा हावी है, तब भारत में सभ्यताओं के बीच संवाद हो रहा है। वैश्विक शांति के लिए सांस्कृतिक जुड़ाव और अलग-अलग सभ्यताओं के बीच आपसी समझ जरूरी है। उन्होंने कहा कि SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “यह पहला SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम है। मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं। जब दुनिया में युद्ध और अशांति पर चर्चा हावी है, तब हम भारत में सभ्यताओं के बीच संवाद कर रहे हैं। यह इसलिए भी अहम है, क्योंकि वैश्विक शांति के लिए सांस्कृतिक जुड़ाव जरूरी है।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि SCO सिविलाइजेशनल समिट केवल एक औपचारिक मंच नहीं है, बल्कि यह दुनिया को नई दिशा देने वाला मंच बन सकता है। उन्होंने कहा कि जब ज्ञान एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचता है, तो उसे व्यक्त करने का तरीका बदल सकता है, लेकिन उसका प्रभाव और भूमिका नहीं बदलती। ज्ञान जिस भी रूप में मौजूद हो, वह हमेशा प्रकाश फैलाता है।
पीएम मोदी ने भारत की पंचतंत्र की कहानियों का उदाहरण देते हुए कहा कि ये कहानियां पहले फारसी और फिर अरबी भाषा तक पहुंचीं। इसी तरह, जब रामायण भारत से दक्षिण-पूर्व एशिया पहुंची, तो उसने वहां भी उन्हीं आदर्शों और मूल्यों को मजबूत किया।
Delhi: At the the first Shanghai Cooperation Organisation (SCO) Civilisational Dialogue Forum, PM Narendra Modi says, “… Have changed the ideas of the world and empowered intellectual richness. Therefore, the SCO Civilizational Summit is not merely a ceremonial platform; it can become a forum to give direction to the world. When knowledge travels from one place to another, the way of expressing it may change, yet its impact and its role do not change. In whatever form knowledge exists, it only spreads light. And a very important example of this is India’s Panchatantra. Its stories traveled to Persian and then into Arabic… Similarly, when the Ramayana traveled from India to Southeast Asia, it reinforced those very same ideals…”
(Source: PM Narendra Modi/YouTube)
— IANS (@ians_india) November 20, 2026
PM मोदी बोले- सांस्कृतिक सहयोग से मजबूत होंगे देशों के रिश्ते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शंघाई सहयोग संगठन (SCO) ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। पिछले वर्षों में संगठन ने सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा दिया है। अब सांस्कृतिक और सभ्यतागत सहयोग के जरिए सदस्य देशों के संबंधों को और मजबूत किया जा सकता है।
पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि इस मंच के जरिए एक नई परंपरा की शुरुआत होगी और यह आयोजन ऐतिहासिक साबित होगा।
प्रधानमंत्री ने दिल्ली के पुराना किला का जिक्र करते हुए कहा कि यह भारत की अद्भुत सांस्कृतिक धरोहर है और इसका इतिहास महाभारत काल तक जाता है। उन्होंने कार्यक्रम में बौद्ध दर्शन की प्रस्तुति और हनुमान जी की यात्रा के माध्यम से प्रेम और एकता का संदेश दिए जाने का भी उल्लेख किया।
पीएम मोदी ने कहा कि प्रेम और एकता की शिक्षाएं जितनी प्राचीन हैं, उतनी ही सार्वभौमिक भी हैं। ये भौगोलिक और राजनीतिक सीमाओं से परे जाकर लोगों को एक-दूसरे से जोड़ती हैं। आज के समय में इन विचारों और मूल्यों का विशेष महत्व है।
Delhi: At the the first Shanghai Cooperation Organisation (SCO) Civilisational Dialogue Forum, PM Narendra Modi says, “… This is the first SCO Civilizational Dialogue Forum. I welcome all the guests who have come to India; I greet you all. At a time when discussions on war and unrest dominate the world, we are holding a dialogue on civilizational connect in India. This is also important because cultural connect is the strongest guarantee for global peace. Therefore, the significance of today’s event has increased even further. Just a few months ago, the Shanghai Cooperation Organization completed 25 years of its establishment. In the past years, the SCO has significantly enhanced cooperation in security, economy, and connectivity. In such a scenario, cultural and civilizational cooperation will further strengthen relations among various countries…”
(Source: PM Narendra Modi/YouTube)
— IANS (@ians_india) November 20, 2026
PM मोदी बोले- भारत में विविधता ही एकता का आधार, SCO देशों से मिलकर चलने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में विविधता को स्वीकार किया जाता है और उसका उत्सव मनाया जाता है। जब उदार दृष्टिकोण अपनाया जाता है, तो विविधता ही एकता का आधार बन जाती है। उन्होंने कहा कि प्राचीन विचार और शिक्षाएं आज भी पूरी दुनिया को जोड़ने की क्षमता रखती हैं। ये भौगोलिक और राजनीतिक सीमाओं से परे जाकर लोगों के बीच आपसी जुड़ाव मजबूत करती हैं।
पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सभी देशों को साथ चलना चाहिए, आपस में संवाद करना चाहिए और विचारों में तालमेल बनाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आयोजन एक नई परंपरा की नींव रखेगा, जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।
प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग और लोगों के बीच आपसी संपर्क के महत्व पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में इन विषयों पर काफी चर्चा हो रही है, लेकिन भारत सहित कई देशों के पूर्वज सदियों से इस परंपरा को समृद्ध करते आए हैं। पीएम मोदी ने बताया कि करीब 5,000 साल पहले सिंधु घाटी सभ्यता और मेसोपोटामिया के बीच व्यापारिक संबंध थे।
पीएम मोदी ने हेरिटेज सर्किट की संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इसके जरिए लोगों को अलग-अलग देशों की संस्कृति और विरासत को जानने का अवसर मिल सकता है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी तकनीक से जुड़ी हुई है। ऐसे में क्रिएटिव डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत को दूसरे देशों तक पहुंचा सकता है।
Delhi: At the the first Shanghai Cooperation Organisation (SCO) Civilisational Dialogue Forum, PM Narendra Modi says, “… These sentiments, these thoughts, these teachings, as ancient as they are, they are equally universal. Beyond geopolitical borders, they effortlessly connect us with one another. This is also the objective of this summit, and this is also the need of the hour today. I hope you will all enjoy this event, and by making it historic, lay the foundation for a new tradition, a tradition for which the future will remember all of you. Today in the world there is much discussion about international collaboration and people-to-people connect. It is an approach that the ancestors of all of us enriched for centuries. About 5,000 years ago, there were trade relations between the Indus Valley Civilization and Mesopotamia…”
(Source: PM Narendra Modi/YouTube)
— IANS (@ians_india) November 20, 2026
PM मोदी बोले- डिजिटल प्लेटफॉर्म से सांस्कृतिक जुड़ाव और आसान हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी की तकनीक ने दुनिया में सांस्कृतिक जुड़ाव की नई संभावनाएं पैदा की हैं। जिन रास्तों से हमारे पूर्वजों को एक देश से दूसरे देश तक पहुंचने में महीनों लगते थे, आज उन्हीं देशों के लोग कुछ ही सेकंड में एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म ने ज्ञान साझा करने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है।
पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत के महान गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त के विचार विदेशों तक पहुंचे, वहीं सूफी परंपरा ने भारत में कव्वाली को विकसित करने में योगदान दिया। ये उदाहरण बताते हैं कि सदियों से अलग-अलग सभ्यताओं के बीच विचारों और संस्कृतियों का आदान-प्रदान होता रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान की यह प्रक्रिया लगातार जारी रहनी चाहिए और इसमें SCO जैसे मंचों की अहम भूमिका है। उन्होंने सदस्य देशों से डिजिटल माध्यमों की संभावनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
पीएम मोदी ने सुझाव दिया कि SCO सदस्य देश प्राचीन ग्रंथों के डिजिटलीकरण और अनुवाद के क्षेत्र में मिलकर काम कर सकते हैं। इसके अलावा संयुक्त शोध परियोजनाओं के जरिए साझा इतिहास के नए पहलुओं को सामने लाया जा सकता है। इससे दुनिया के किसी भी हिस्से में बैठा युवा दूसरे देश की सांस्कृतिक विरासत को बेहतर तरीके से समझ सकेगा।
Delhi: At the the first Shanghai Cooperation Organisation (SCO) Civilisational Dialogue Forum, PM Narendra Modi says, “Today we have more opportunities than ever before. 21st-century technology has created new possibilities for cultural connectivity in the world. Along the very routes where our ancestors once had to travel for months, people from those same countries can today connect with one another in just a few seconds. Digital platforms have made knowledge sharing, cultural exchange, and international collaboration easier than ever before. SCO countries must take full advantage of these new possibilities. We can collaborate in the digitization and translation of ancient texts. Through joint research projects, we can bring new aspects of our shared history to light. With this, a young person sitting in any part of the world will be able to understand another country’s cultural heritage in a much better way…”
(Source: PM Narendra Modi/YouTube)
— IANS (@ians_india) November 20, 2026
PM मोदी बोले- ट्रेड रूट्स ने भारत, चीन और मध्य एशिया को जोड़ा
प्रधानमंत्री मोदी ने प्राचीन व्यापारिक और शैक्षणिक संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि आज दुनिया में पीपल-टू-पीपल कनेक्ट की चर्चा होती है, लेकिन करीब 5 हजार साल पहले भी सिंधु घाटी और मेसोपोटामिया के बीच व्यापार होता था।
उन्होंने कहा कि भारत, चीन और मध्य एशिया ट्रेड रूट्स के जरिए जुड़े हुए थे। नालंदा जैसे विश्वविद्यालय ज्ञान के आदान-प्रदान के केंद्र बने थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस तरह के ऐतिहासिक संबंधों को आज के दौर में भी आगे बढ़ाने की जरूरत है।
पाकिस्तानी मंत्री बोले- उम्मीद है हमारे सभी रिश्ते बेहतर होंगे
फोरम में शामिल होने पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक से जब पूछा गया कि क्या इस आयोजन के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में सुधार की उम्मीद है, तो उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया।
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमारे सभी रिश्ते बेहतर होंगे।” मलिक ने कहा कि यह क्षेत्र बदलाव के दौर से गुजर रहा है और भू-राजनीति की नींव बहुत तेजी से बदल रही है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी देश व्यापक दृष्टिकोण अपनाएंगे और राजनीतिक, सामाजिक मुद्दों के साथ बातचीत के तमाम विषयों पर विचार करते हुए क्षेत्रीय एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे।
#WATCH | दिल्ली: ‘क्या शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के पहले ‘सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम’ के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्ते बेहतर होंगे?’ के सवाल पर पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने कहा, “मुझे लगता है कि हमारे सभी रिश्ते बेहतर होंगे। जैसा कि आप जानते हैं, यह क्षेत्र बदलाव के दौर से गुजर रहा है। भू-राजनीति की नींव बहुत तेजी से बदल रही है। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम एक व्यापक दृष्टिकोण अपनाएंगे, जिसमें हम सभी राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों, और बातचीत के तमाम विषयों पर गौर करेंगे, और इस क्षेत्र के एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे।”
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2026
ये भी पढ़ेंः चक्रवात अकवान का आंध्र-ओडिशा तट पर लैंडफॉल, 90 KM की रफ्तार से हवाएं; 3 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
पाकिस्तानी मंत्री के भारत आने पर नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता ने क्या कहा?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता सलमान अली सागर ने पाकिस्तानी मंत्री के दिल्ली पहुंचने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की पहल से जम्मू-कश्मीर के लोगों को फायदा होता है और क्षेत्र में शांति कायम होती है, तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए।
उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत-पाकिस्तान के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और राजनीतिक बातचीत से द्विपक्षीय संबंध बेहतर हो सकते हैं। उनके मुताबिक, इस तरह की पहलों का सबसे ज्यादा फायदा जम्मू-कश्मीर के लोगों को मिलेगा।
VIDEO | On a Pakistan Minister arriving in New Delhi for SCO Civilisational Dialogue Forum, National Conference leader Salman Ali Sagar (@salmanalisagar) says, “Look, we view any such development positively if it proves beneficial for the people of Jammu and Kashmir. It has always been the desire of the entire subcontinent that peace should prevail in this region. There is no denying that Pakistan has always tried to create an atmosphere of disturbance here. If an environment is now developing in which people from there are coming here, along with delegations from their Ministry or even their Minister, then, to some extent, bilateral relations may become more balanced. The people of Jammu and Kashmir have always benefited, in one way or another, from such developments. We are hopeful that the meeting taking place today, November 20, in Delhi, possibly at Purana Qila, along with similar meetings and exchanges in the future, will prove fruitful. These could include cultural exchanges as well as political dialogues and discussions. Ultimately, the people of Jammu and Kashmir will be the first beneficiaries of such initiatives. We hope that the event will be successful and achieve the objectives for which the delegation has come here.”
#PakistanMinister
— Press Trust of India (@PTI_News) November 20, 2026
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तानी मंत्री का भारत दौरा
मुसादिक मसूद मलिक का यह दौरा मई 2023 में तत्कालीन पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की भारत यात्रा के बाद किसी पाकिस्तानी संघीय मंत्री का पहला दौरा है। बिलावल भुट्टो गोवा में आयोजित SCO विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने भारत आए थे।
भारत ने इस फोरम के लिए पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत और संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को निमंत्रण दिया था, लेकिन पाकिस्तान ने उनकी जगह जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक को प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए नामित किया।
Delhi: Leaders and delegates from various countries, including Pakistan’s Minister Dr. Musadik Masood Malik, attend the SCO Civilisational Dialogue Forum. https://t.co/egdbj5nOd4
— IANS (@ians_india) November 20, 2026
चीन और ईरान समेत 25 देशों के प्रतिनिधि शामिल
भारत ने फोरम में शामिल होने के लिए 25 देशों को निमंत्रण भेजा है। इनमें चीन, कजाकिस्तान, ईरान, किर्गिज रिपब्लिक, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, बेलारूस, अजरबैजान, आर्मेनिया, बहरीन, नेपाल, सऊदी अरब, कंबोडिया, तुर्किये और श्रीलंका समेत अन्य देश शामिल हैं।
इस आयोजन का उद्देश्य SCO सदस्य देशों की साझा सभ्यतागत विरासत को सामने लाना और उनके बीच सांस्कृतिक संवाद, आपसी सहयोग तथा लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देना है।
पुराना किला में क्यों हो रहा है आयोजन?
दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला को इस फोरम के लिए विशेष रूप से चुना गया है। यह स्थल प्राचीन इंद्रप्रस्थ से जुड़ा माना जाता है। यहां हुई पुरातात्विक खुदाई में अलग-अलग ऐतिहासिक कालखंडों की सभ्यताओं के अवशेष मिले हैं।
फोरम के दौरान भारत की पुरातात्विक, कलात्मक और साहित्यिक विरासत पर आधारित प्रदर्शनियां भी लगाई गई हैं। इनमें ‘अस्तित्व- द एसेंस ऑफ आवर एग्जिस्टेंस’ प्रदर्शनी और 18वीं सदी की महाभारत पांडुलिपि का विशेष प्रदर्शन शामिल है।
ये भी पढ़ेंः COP31 में भारत ने उठाए नदी-जल बंटवारे की पुरानी व्यवस्था पर सवाल, पाकिस्तान की चेतावनी के बाद दिया जवाब





