चक्रवाती तूफान अकवान ने शुक्रवार सुबह आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों में दस्तक दी। सुबह करीब 7:30 से 8:30 बजे के बीच ओडिशा के गोपालपुर तट के आसपास तूफान के लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और तटीय इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है।
तूफान के प्रभाव से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी से मध्यम बारिश हो रही है। ओडिशा के गोपालपुर तट पर समुद्र की स्थिति खराब है। तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात पिछले छह घंटों में 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है।
ओडिशा में 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
चक्रवात के खतरे को देखते हुए ओडिशा में बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। राज्य में करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। इनके लिए 2,523 राहत शिविर बनाए गए हैं। इसके अलावा 423 रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों की मदद की जा सके।
VIDEO | Odisha: Heavy rainfall lashes Bhubaneswar as Cyclone Akvan makes landfall.
The process started around 8 am and is likely to continue for the next three hours, the India Meteorological Department (IMD) said.
#CycloneAkvan #BhubaneswarRains
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 20, 2026
भूस्खलन के खतरे से 90 से ज्यादा लोग निकाले गए
ओडिशा के दरिंगबाड़ी इलाके में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए फायर सर्विस और पुलिस की टीमों ने ऊपर किलाबाड़ी और ताला किलाबाड़ी गांवों से 90 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी लोगों को सियांगबली हाई स्कूल में बनाए गए राहत शिविर में पहुंचाया गया है। फिलहाल सभी सुरक्षित बताए गए हैं।
पुरी के जगन्नाथ मंदिर में बारिश के बावजूद पहुंच रहे श्रद्धालु
चक्रवात अकवान के लैंडफॉल के बीच पुरी में बारिश जारी है। इसके बावजूद जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। वहीं, प्रशासन की ओर से तटीय इलाकों में मौसम की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
आंध्र प्रदेश में भी तेज हवाएं और बारिश
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और पहाड़ी इलाकों में धुंध दिखाई दे रही है। इच्छापुरम में बहुदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। गोपालपुर तट के आसपास समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और तेज हवाएं चल रही हैं।
VIDEO | Andhra Pradesh: Water levels in the Bahuda River in Ichchapuram, rise following heavy rainfall in neighbouring Odisha amid the impact of Cyclone Akvan.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/eGvnY4WLS4
— Press Trust of India (@PTI_News) November 20, 2026
बंगाल में भी तेज बारिश और हवाएं
चक्रवात अकवान के प्रभाव से पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के अलग-अलग इलाकों में भारी से मध्यम बारिश हो रही है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं। सुंदरबन के तटीय इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। खराब मौसम के बीच नदियों और समुद्र का जलस्तर भी बढ़ गया है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।
मौसम की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। इसके अलावा बक्खाली और गंगासागर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर विशेष निगरानी की जा रही है, ताकि लोग समुद्र में नहाने के लिए पानी में न उतरें।
VIDEO | Sunderbans, West Bengal: Heavy to moderate rainfall has been continuing across various parts of South 24 Parganas district under the impact of Cyclone Akvan. Dark clouds have blanketed the sky, while strong winds accompanied by rain are sweeping through the coastal areas of the Sundarbans. Rivers and the sea have also witnessed a rise in water levels, with rough conditions prevailing.
In view of the deteriorating weather conditions, the administration has advised fishermen not to venture into the sea. Special monitoring is also being carried out to prevent people from entering the water for bathing at major tourist destinations in the district, including Bakkhali and Gangasagar.
#CycloneAkvan #WestBengal #Cyclone
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 20, 2026
चक्रवात के चलते 69 ट्रेनें रद्द, 29 के समय में बदलाव
चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए रेलवे ने भी एहतियाती कदम उठाए हैं। पूर्वी रेलवे ने 41 ट्रेनें, जबकि दक्षिण पूर्व रेलवे ने 28 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की हैं। इसके अलावा 29 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।
पहले आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा था तूफान
शुरुआत में अनुमान लगाया गया था कि चक्रवात अकवान आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा। हालांकि, गुरुवार को तूफान ने अपनी दिशा बदल ली और आंध्र प्रदेश तथा ओडिशा के बीच गोपालपुर तट की ओर बढ़ गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह तट के आसपास लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हुई।
प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और समुद्र के पास नहीं जाने की अपील की है। राहत और बचाव दल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?





