होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और जहाज डूबा, ओमान तट के पास बड़ा हादसा

Gujarat cargo ship sunk: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और मालवाहक जहाज हादसे का शिकार हो गया। ‘हाजी अली’ नाम का यह जहाज 13 मई की सुबह ओमान के समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी उससे किसी ड्रोन या मिसाइल जैसे हथियार के टकराने की आशंका जताई जा रही है। टक्कर के बाद जहाज में भीषण आग लग गई और कुछ ही देर में वह समुद्र में डूब गया।

14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचाया गया

हादसे के वक्त जहाज पर कुल 14 क्रू मेंबर्स मौजूद थे। आग लगने के बाद स्थिति तेजी से बिगड़ने लगी, जिसके बाद सभी क्रू मेंबर्स ने लाइफ बोट के जरिए जहाज छोड़ दिया। ओमान कोस्टगार्ड ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जहाज मालिक ने बताया कैसे हुआ हादसा

गुजरात के द्वारका निवासी और जहाज मालिक सुलतान अहमद अंसार के मुताबिक, MSV हाजी अली जहाज बेरबेरा पोर्ट से शारजाह जा रहा था। सुबह करीब 3:30 बजे ओमान के समुद्री तट के पास अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। क्रू मेंबर्स ने बताया कि जहाज से किसी विस्फोटक वस्तु के टकराने की आवाज आई थी, जिसके तुरंत बाद आग फैल गई।

ये भी पढ़ेंः

IPL 2026, RCB vs KKR: विराट कोहली का नौवां IPL शतक, RCB की शानदार जीत, KKR 6 विकेट से हरा

पहले भी हो चुका है ऐसा हमला

इससे पहले 7 मई को होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा गुजरात के द्वारका का एक और मालवाहक जहाज MSV AL फैज नूरे सुलेमानी-I भी अमेरिका और ईरान की नौसेनाओं के बीच हुई फायरिंग की चपेट में आ गया था। लगातार दूसरी घटना के बाद इस समुद्री मार्ग की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताई चिंता

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नई दिल्ली में BRICS देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में होर्मुज स्ट्रेट और गाजा की स्थिति पर चिंता जाहिर की। इस बैठक में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी मौजूद थे। जयशंकर ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित समुद्री आवाजाही बनाए रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक समुद्री मार्गों में से एक है।

ये भी पढ़ेंः

ईरान का बड़ा बयान- अब पीछे हटने की कोई गुंजाइश नहीं, अमेरिका हमारी ताकत को समझ नहीं पाया

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित परमाणु समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा और इसके…

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

Taliban Russia Military Cooperation: कभी एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन रहे रूस और तालिबान ने अब एक ऐतिहासिक समझौते की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। रूस-तालिबान के बीच सैन्य सहयोग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर