आयरलैंड ने पहली बार भारत को टी-20 सीरीज में हराया, दूसरे मैच में 1 रन से जीतकर 2-0 से किया क्लीन स्वीप

IRE vs IND T20 2026: आयरलैंड ने इतिहास रचते हुए मौजूदा टी-20 विश्व चैंपियन भारत को पहली बार किसी टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में हरा दिया। बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में आयरलैंड ने भारत को 1 रन से मात देकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इसके साथ ही भारतीय टीम को लगभग तीन साल बाद किसी द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाए। हैरी टेक्टर ने सबसे ज्यादा 53 रन की पारी खेली। भारत की ओर से डेब्यू कर रहे प्रिंस यादव ने 3 विकेट झटके।

155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन ही बना सकी। तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 55 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। आयरलैंड के जय मूंदड़ा ने 3 विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लगातार दूसरे मैच में भी डेब्यू का मौका नहीं मिला।

ये भी पढ़ेंः 

पुणे मर्डर केस: सिया को लेकर लोहागढ़ किला पहुंची पुलिस, केतन की हत्या का सीन दोहराया

हार की दो बड़ी वजह

1. टॉप ऑर्डर का लगातार फ्लॉप प्रदर्शन

दोनों मुकाबलों में भारतीय टीम का शीर्ष क्रम पूरी तरह नाकाम रहा। पहले मैच में संजू सैमसन (5), ईशान किशन (1) और श्रेयस अय्यर (3) सस्ते में आउट हुए थे। दूसरे मैच में भी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा खाता नहीं खोल सके, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 10 रन ही बना पाए।

2. खराब फील्डिंग और छूटे आसान कैच

सीरीज के दोनों मैचों में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 6 कैच छोड़े। पहले मैच में मिले जीवनदान का आयरलैंड के बल्लेबाजों ने पूरा फायदा उठाया। दूसरे मुकाबले में भी हर्षित राणा, ईशान किशन, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह की फील्डिंग गलतियों ने आयरलैंड को अतिरिक्त मौके दिए, जो अंततः भारत पर भारी पड़े।

प्लेइंग इलेवन

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (कप्तान एवं विकेटकीपर), बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, मैट हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी और जय मूंदड़ा।

ये भी पढ़ेंः

आयरलैंड का बड़ा उलटफेर, पहली बार टी-20 में वर्ल्ड चैंपियन भारत को 34 रन से हराया
Spread the love

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
2027 वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर; 14 टीमें और 57 मैच

ICC ODI World Cup 2027: ICC ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होगी, जबकि फाइनल 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा।…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग