जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन रात तक जारी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

CJP Protest Delhi: NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। प्रदर्शनकारियों को प्रशासन की ओर से शाम 5 बजे तक ही धरना देने की अनुमति दी गई थी, लेकिन संगठन के फाउंडर अभिजीत दीपके समेत कई प्रदर्शनकारी मौके पर डटे रहे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते रहे।

थाली बजाकर किया विरोध

प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने थाली बजाकर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने “गो-प्रधान-गो” के नारे लगाए और NEET परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग उठाई।

समय सीमा समाप्त होने के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से धरना स्थल खाली करने को कहा। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन का समय बढ़ाने की कोई अतिरिक्त अनुमति नहीं दी गई है। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से थालियां हटाने की भी कोशिश की।

स्टेज पर लगाए गए छात्रों के पोस्टर

कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से धरना स्थल पर उन छात्रों के पोस्टर लगाए गए, जिन्होंने कथित तौर पर NEET पेपर लीक और परीक्षा से जुड़े तनाव के बाद आत्महत्या की थी। प्रदर्शनकारियों ने इसे शिक्षा व्यवस्था की विफलता बताते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की।

यह जंतर-मंतर पर संगठन का दूसरा बड़ा प्रदर्शन है।

ये भी पढ़ेंः

‘कुत्ते भौंकते हैं, बाघ शिकार करता है…’ एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला, बोले- ‘जो दिखा वो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है’

अभिजीत दीपके का बयान

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा,

“अगर थाली पीटने से कोरोना खत्म हो सकता है, तो शिक्षा मंत्री को हटाने के लिए भी थाली पीटनी चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि चाहे लाठीचार्ज हो या गिरफ्तारी, वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक प्रदर्शन समाप्त नहीं करेंगे। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में जुड़ने और “जेल भरो” आंदोलन में हिस्सा लेने की भी अपील की।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें

  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
  • NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच
  • परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता
  • छात्रों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर ठोस नीति
  • भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून

ये भी पढ़ेंः

ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज स्ट्रेट: लेबनान में 16 मौतों के बाद बढ़ा तनाव, नेतन्याहू बोले- सैन्य अभियान जारी रहेगा
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग