RR vs GT क्वालीफायर-2 पर बारिश का खतरा, मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल टिकट? जानें पूरा नियम

IPL 2026, RR vs GT: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है। अब दूसरी फाइनलिस्ट टीम का फैसला 29 मई को मुल्लांपुर में होने वाले क्वालीफायर-2 मुकाबले में होगा, जहां गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच जोरदार टक्कर होगी। लेकिन इस मुकाबले पर बारिश का साया फैंस की चिंता बढ़ा रहा है।

मुल्लांपुर में बारिश बनीं चिंता की वजह

मुल्लांपुर और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका तो फाइनल में कौन पहुंचेगा और नियम क्या कहता है।

IPL का बारिश नियम क्या है?

IPL प्लेऑफ नियमों के मुताबिक बारिश आने पर सबसे पहले मैच को उसी दिन पूरा कराने की कोशिश की जाती है। इसके लिए 120 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाता है ताकि किसी भी तरह मैच का परिणाम निकाला जा सके। अगर हालात सुधरते हैं तो ओवर घटाकर कम से कम 5-5 ओवर का मैच भी कराया जाता है।

ये भी पढ़ेंः

भारत के खिलाफ खड़ी हो रही बांग्लादेश आर्मी, पाकिस्तान के ISI की बड़ी साजिश आई सामने

अगर 5-5 ओवर भी नहीं हो पाए तो क्या होगा?

अगर बारिश इतनी तेज हो कि दोनों टीमों के बीच 5-5 ओवर का खेल भी संभव न हो पाए, तो मैच को रद्द घोषित कर दिया जाता है। क्वालीफायर-2 में कोई रिजर्व डे नहीं होता, इसलिए यह मुकाबला अगले दिन नहीं खेला जा सकता।

मैच रद्द होने पर किसे मिलेगा फाइनल टिकट?

अगर मुकाबला बिना किसी नतीजे के रद्द हो जाता है, तो IPL नियमों के अनुसार फैसला लीग स्टेज की पॉइंट्स टेबल के आधार पर किया जाता है। जिस टीम का प्रदर्शन बेहतर रहा होता है, उसे फाइनल में प्रवेश मिलता है।

इस स्थिति में फायदा गुजरात टाइटंस को मिलेगा क्योंकि वह लीग स्टेज में दूसरे स्थान पर रही थी, जबकि राजस्थान रॉयल्स चौथे स्थान पर रही थी। यानी अगर बारिश पूरे मैच को धो देती है, तो गुजरात टाइटंस सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।

इतिहास में दूसरा बड़ा मौका

IPL इतिहास में यह केवल दूसरी बार होगा जब दोनों टीमें प्लेऑफ में आमने-सामने होंगी। इससे पहले IPL 2022 के क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। अब एक बार फिर दोनों टीमों के लिए फाइनल का रास्ता मैदान के साथ-साथ मौसम पर भी निर्भर करता नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ेंः

14 राज्यों में मौसम हुआ लवली, कई राज्यों के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट
Spread the love

Related Posts

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

India Vs Sri Lanka Galle Test Final: गॉल टेस्ट अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। पांचवें और आखिरी दिन टीम इंडिया जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर है, जबकि…

Spread the love

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

India Vs Sri Lanka Galle Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर