Trump Iran Nuclear Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने नई परमाणु डील को मंजूरी दे दी है। हालांकि, ईरान की ओर से अभी तक इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि प्रस्तावित समझौते के तहत ईरान ने कभी भी परमाणु हथियार विकसित न करने की शर्त स्वीकार कर ली है। उन्होंने यह भी कहा कि डील लागू होते ही होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोल दिया जाएगा।
इससे पहले गुरुवार को ट्रंप ने ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य हमले और उसके प्रमुख तेल निर्यात केंद्र खार्ग आइलैंड पर कब्जे की धमकी दी थी। लेकिन बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ प्रस्तावित हवाई हमले और बमबारी की योजना रद्द कर दी है।
JUST NOW: 🇮🇷🇺🇸 President Trump has announced the cancellation of scheduled military strikes against Iran.
United States secured a monumental, multi-nation peace agreement. 👏
President Trump has brought together Israel, Saudi Arabia, the UAE, Turkey, Pakistan, and several… pic.twitter.com/D1UDQYxX7f
— Donald J Trump Posts TruthSocial (@TruthTrumpPost) June 11, 2026
ट्रंप के अनुसार, यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि दोनों पक्षों के बीच बातचीत उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम समझौता होने तक होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहेगी।
ये भी पढ़ेंः
ट्रंप बोले- ‘आज रात ईरान पर करेंगे अब तक का सबसे बड़ा हमला’, खार्ग आइलैंड और तेल-गैस ठिकानों पर करेंगे कब्जा
ट्रंप का दावा- “आज ईरान के साथ युद्ध खत्म कर दिया”
अलबामा में सीनेट उम्मीदवार बैरी मूर के समर्थन में आयोजित एक टेली-रैली में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के साथ चल रहा टकराव समाप्त कर दिया है।
उन्होंने कहा, “ईरान ने कभी परमाणु हथियार नहीं बनाने पर सहमति जताई है और हम इसी मांग पर कायम थे। आज हमने ईरान के साथ मामला सुलझा लिया। हमने एक शानदार समझौता किया है।”
ट्रंप ने आगे दावा किया कि समझौता लगभग पूरा हो चुका है और अमेरिका को वह सभी शर्तें मिल गई हैं जिनकी उसे आवश्यकता थी।
हालांकि, ईरान की सरकार की ओर से अभी तक किसी समझौते या युद्ध समाप्त होने संबंधी ट्रंप के दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में इन दावों को फिलहाल एकतरफा अमेरिकी बयान के रूप में देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः







