Meloni on Trump: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि G7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए “मिन्नत” की थी। मेलोनी ने ट्रंप के बयान को “पूरी तरह मनगढ़ंत” बताते हुए कहा कि न तो उन्होंने कभी किसी से गुहार लगाई और न ही इटली किसी के आगे झुकता है।
क्या कहा था ट्रंप ने?
इटली के टीवी चैनल La7 को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने दावा किया कि मेलोनी उनसे बात करके खुश थीं और उन्होंने उनके साथ तस्वीर खिंचवाने का अनुरोध किया था। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें मेलोनी से बात करने की कोई जरूरत नहीं थी, लेकिन उन्होंने ऐसा किया।
हालांकि, La7 ने इंटरव्यू का केवल डब किया हुआ संस्करण जारी किया है और मूल ऑडियो सार्वजनिक नहीं किया गया है।
❗Trump MOCKS Italy’s PM Meloni, saying she ‘BEGGED for a photo’ — Reuters
‘I wouldn’t have taken it, but I FELT SORRY for her… She’s probably happy I talked to her. I didn’t have to talk to her,’ said Trump in interview to La7 TV channel pic.twitter.com/eNtoR3JizG
— RT (@RT_com) June 19, 2026
मेलोनी का पलटवार
शुक्रवार को मेलोनी ने ट्रंप के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे पूरी तरह झूठे और मनगढ़ंत हैं। उन्होंने कहा,
“डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं। मैं सचमुच हैरान हूं। मुझे समझ नहीं आता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं और ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है।”
मेलोनी ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रंप पश्चिमी देशों के सहयोगियों के प्रति कठोर रवैया अपनाते हैं, जबकि पश्चिम के विरोधियों के प्रति कहीं अधिक नरमी दिखाते हैं। उन्होंने कहा,
“यह निराशाजनक है कि वे पश्चिम और अमेरिका के दुश्मनों के प्रति वैसी दृढ़ता नहीं दिखाते, जबकि उनके नेताओं के साथ वे कहीं ज्यादा नरमी से पेश आते हैं।”
ये भी पढ़ेंः
रिपोर्ट: अमेरिका-ईरान के बाद इजराइल-हिजबुल्लाह में भी सीजफायर, ट्रंप बोले- “ईरान को एक डॉलर भी नहीं मिलेगा”
‘इटली कभी गिड़गिड़ाता नहीं’
अपने बयान के अंत में मेलोनी ने ट्रंप को कड़ा संदेश देते हुए कहा,
“उन्हें एक बात याद रखनी चाहिए, न तो मैं और न ही इटली कभी किसी के आगे गिड़गिड़ाते हैं।”
Io e l’Italia non imploriamo mai. pic.twitter.com/sTpKlqWB67
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) June 19, 2026
रिश्तों में बढ़ी खटास
कभी यूरोप में ट्रंप की सबसे बड़ी समर्थकों में शामिल रहीं मेलोनी, 2025 में उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाली एकमात्र यूरोपीय नेता थीं। लेकिन ईरान युद्ध और पोप लियो को लेकर ट्रंप के रुख के बाद दोनों नेताओं के रिश्तों में दूरी बढ़ती चली गई।
बताया जा रहा है कि ईरान संघर्ष और उससे जुड़े अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच गंभीर मतभेद उभरकर सामने आए हैं।
विदेश मंत्री ने रद्द किया अमेरिका दौरा
इस विवाद के बाद इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने अपना प्रस्तावित अमेरिका दौरा रद्द कर दिया है। उन्होंने ट्रंप के बयानों को इटली और उसकी प्रधानमंत्री के लिए “गंभीर और अपमानजनक” बताया।
Le gravi e offensive parole del Presidente Trump nei confronti del Presidente del Consiglio Giorgia Meloni offendono tutta l’Italia. Per questo motivo ho deciso di annullare la mia visita negli Stati Uniti prevista per i prossimi 21 e 22 giugno.
— Antonio Tajani (@Antonio_Tajani) June 19, 2026
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह विवाद केवल दो नेताओं के बीच की बयानबाजी नहीं है, बल्कि अमेरिका और उसके पारंपरिक यूरोपीय सहयोगियों के बीच बढ़ते वैचारिक मतभेदों का भी संकेत है।
ये भी पढ़ेंः







