ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित परमाणु समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा और इसके बदले अमेरिका कई प्रतिबंधों में राहत देने को तैयार है। उन्होंने यह भी साफ किया कि होर्मुज स्ट्रेट अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए पूरी तरह खुला रहेगा और वहां किसी प्रकार का टोल नहीं लगाया जाएगा।

अमेरिका हटाएगा नौसैनिक नाकेबंदी

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ लागू नौसैनिक नाकेबंदी को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट में बिछाई गई समुद्री माइंस को हटाया जाएगा। ट्रम्प के मुताबिक अमेरिकी सेना कई माइंस पहले ही नष्ट कर चुकी है, जबकि बाकी माइंस हटाने की जिम्मेदारी ईरान निभाएगा।

संवर्धित यूरेनियम नष्ट करने की तैयारी

ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास मौजूद संवर्धित यूरेनियम को भी खत्म किया जाएगा। यह सामग्री पहाड़ों के नीचे बने परमाणु ठिकानों में रखी गई है, जिन्हें करीब 11 महीने पहले अमेरिकी B-2 बॉम्बर्स ने निशाना बनाया था। उन्होंने बताया कि अमेरिका, चीन, ईरान और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की मदद से इस यूरेनियम को बाहर निकालकर नष्ट किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः

होर्मुज पर बढ़ा तनाव: ट्रंप ने ईरान के बाद ओमान को दी चेतावनी, बोले- ‘किसी का कंट्रोल बर्दाश्त नहीं’

व्हाइट हाउस में जारी हाई लेवल बैठक

ट्रंप ने कहा कि वह फिलहाल व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं और समझौते पर अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के पास करीब 440 किलोग्राम 60% तक संवर्धित यूरेनियम मौजूद है, जिसे लेकर अमेरिका और पश्चिमी देशों की चिंता लगातार बढ़ती रही है।

मध्य-पूर्व में तनाव कम होने के संकेत

यदि यह समझौता अंतिम रूप लेता है तो इससे मध्य-पूर्व में लंबे समय से जारी तनाव कम हो सकता है। खासतौर पर होर्मुज स्ट्रेट को लेकर चल रही आशंकाओं में राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि यह दुनिया के सबसे अहम तेल व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है।

ये भी पढ़ेंः

भारत के खिलाफ खड़ी हो रही बांग्लादेश आर्मी, पाकिस्तान के ISI की बड़ी साजिश आई सामने

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

Taliban Russia Military Cooperation: कभी एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन रहे रूस और तालिबान ने अब एक ऐतिहासिक समझौते की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। रूस-तालिबान के बीच सैन्य सहयोग…

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

Iran Hormuz Strait Control: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने साफ कहा है कि वह होर्मुज स्ट्रेट का इस्तेमाल अपने खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर