Trump Threat to Oman: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के बाद अब ओमान को भी सख्त चेतावनी दी है। ट्रम्प ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग है और यहां किसी एक देश का नियंत्रण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि दुनिया के सभी जहाजों को इस रास्ते से गुजरने की पूरी आजादी होगी।
दरअसल, ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूलने के लिए ओमान के साथ मिलकर एक नया सिस्टम तैयार करने पर चर्चा कर रहा है। इसी को लेकर अमेरिका ने कड़ा रुख अपनाया है।
ट्रंप ने कहा, “हम होर्मुज पर नजर रखेंगे, लेकिन इसे कोई कंट्रोल नहीं करेगा। ईरान इसे अपने नियंत्रण में लेना चाहता है, लेकिन ऐसा नहीं होने देंगे। यह अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र है। ओमान को भी बाकी देशों की तरह व्यवहार करना होगा, नहीं तो उसे उड़ा देंगे।”
ये भी पढेंः
बकरीद से पहले गौहत्या पर मद्रास हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- इस्लाम में गाय-बछड़ों की कुर्बानी अनिवार्य नहीं, कई मुस्लिम शासकों ने भी लगाई थी रोक
इससे पहले भी ट्रंप ईरान को लेकर तीखी टिप्पणी कर चुके हैं। व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के दौरान उन्होंने कहा था कि ईरान को लगा था कि अमेरिका बातचीत में पीछे हट जाएगा, लेकिन अब तेहरान के पास समझौते के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
ट्रंप ने कहा, “ईरान को लगा कि वह मुझे इंतजार करवाकर थका देगा। उन्हें लगा कि मेरे सामने मिडटर्म चुनाव हैं, लेकिन मुझे चुनाव की परवाह नहीं है। अब ईरान सिर्फ समझौता करना चाहता है।”
ये भी पढेंः






