Bomb Threat in Delhi Assembly: फिर दहशत का मेल, 16 IED लगाने का दावा, पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन

Bomb Threat in Delhi Assembly: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। यह धमकी विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के OSD को भेजी गई, जिसमें दावा किया गया है कि परिसर में 16 IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाए गए हैं।

धमकी भरे इस मेल में दोपहर 1:40 बजे विस्फोट करने की बात कही गई है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस (Delhi Police), बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और पूरे विधानसभा परिसर को घेरकर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

https://x.com/ani_digital/status/2036698979455623197

सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहतीं। यही वजह है कि परिसर के हर हिस्से, चाहे वह पार्किंग एरिया हो, बिल्डिंग का अंदरूनी हिस्सा या फिर बाहर लगे पौधे और गमले, हर जगह बारीकी से जांच की जा रही है। संदिग्ध वस्तुओं पर खास नजर रखी जा रही है।

गौरतलब है कि यह लगातार दूसरा दिन है जब दिल्ली विधानसभा को इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले भी एक धमकी भरा मेल सीधे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के निजी ईमेल पर भेजा गया था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क थीं।

इस बीच विधानसभा का बजट सत्र भी जारी है, जिससे इस धमकी की गंभीरता और बढ़ गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हाल ही में बजट पेश कर चुकी हैं और ऐसे संवेदनशील समय में इस तरह की घटनाएं प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं।

फिलहाल अभी तक किसी विस्फोटक के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही, जांच एजेंसियां ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और उसके स्रोत तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई हैं।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग