नई दिल्ली: भारतीय शिक्षण मंडल का 57वां स्थापना दिवस, ‘स्वबोध’ के जरिए औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति पर जोर

नई दिल्ली: भारतीय शिक्षण मंडल, दिल्ली प्रांत द्वारा 57वां स्थापना दिवस कार्यक्रम दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘स्वबोध- औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति का मार्ग’ रहा, जिसमें शिक्षा, संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।

सभ्यता की जड़ों में शक्ति: प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने कहा कि भारत आज संकल्प और शोध के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों के आक्रमणों के बावजूद भारतीय सभ्यता आज भी जीवित है, क्योंकि इसकी जड़ें मजबूत हैं।

उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हर व्यक्ति अपने स्तर पर प्रयास करे, क्योंकि समाज की मुक्ति सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।

57th Foundation Day of Bharatiya Shikshan Mandal

57th Foundation Day of Bharatiya Shikshan Mandal

सकारात्मक सोच और शांति का संदेश: प्रो. राजेंद्रकुमार अनायत

मुख्य वक्ता महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजेंद्रकुमार अनायत ने कहा कि व्यक्ति को अच्छा बोलना, देखना और सुनना चाहिए, जिससे स्वबोध स्वतः विकसित होता है।

उन्होंने मंत्रों में तीन बार ‘शांति’ उच्चारण का अर्थ समझाते हुए कहा कि यह विश्व, समाज और स्वयं के लिए शांति की प्रार्थना है। उन्होंने यह भी कहा कि मनुष्य की बुद्धि ही उसे विशेष बनाती है, और जब तक वह स्वयं हार नहीं मानता, कोई शक्ति उसे झुका नहीं सकती।

मातृभाषा में शिक्षा पर जोर: डॉ. अनिल अग्रवाल

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दिल्ली प्रांत के संघ चालक डॉ. अनिल अग्रवाल ने शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मातृभाषा में शिक्षा से दिमाग का बेहतर विकास होता है, फिर भी हम इसे अपनाने में पीछे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास संघर्ष का रहा है, न कि गुलामी का, और हमें अपने मानकों पर खुद को आंकने की जरूरत है, न कि दुनिया के पैमानों से।

57th Foundation Day of Bharatiya Shikshan Mandal

57th Foundation Day of Bharatiya Shikshan Mandal

औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति का आह्वान

स्वागत भाषण में भारतीय शिक्षण मंडल, दिल्ली प्रांत के उपाध्यक्ष प्रो. रवींद्र गुप्ता ने कहा कि संस्था शिक्षा में फैली औपनिवेशिक मानसिकता को दूर करने के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज भी हम मानसिक रूप से गुलाम हैं और विदेशी ज्ञान को श्रेष्ठ तथा भारतीय ज्ञान परंपरा को कमतर मानते हैं, लेकिन अब इस सोच में बदलाव आ रहा है। उन्होंने सभी से इस दिशा में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

सार्थक’ पत्रिका का विमोचन

इस अवसर पर दिल्ली प्रांत द्वारा प्रकाशित ‘सार्थक’ पत्रिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय संगठन मंत्री बी.आर. शंकरानंद का विशेष सानिध्य रहा।

कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम की शुरुआत ध्येय श्लोक और ध्येय वाक्य के साथ हुई। संचालन और अतिथियों का परिचय डॉ. मनीषा चौरसिया ने दिया, जबकि डॉ. बबिता सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अंत में डॉ. धर्मेंद्र नाथ तिवारी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र और ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुआ।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

भाजपा की नई टीम में बड़ा फेरबदल: मालवीय की छुट्टी, म्हस्के को IT सेल की कमान; राम माधव-स्मृति ईरानी की वापसी

BJP New National Team: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। अध्यक्ष पद संभालने के करीब 209 दिन बाद घोषित की गई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कश्मीर पर अमेरिका का रुख साफ? सर्जियो गोर बोले- भारत का अहम हिस्सा, पाकिस्तान ने जताई आपत्ति

कश्मीर पर अमेरिका का रुख साफ? सर्जियो गोर बोले- भारत का अहम हिस्सा, पाकिस्तान ने जताई आपत्ति

गॉल टेस्ट में भारत का जलवा, सुथार ने 10 विकेट लेकर दिलाई 165 रन की जीत

गॉल टेस्ट में भारत का जलवा, सुथार ने 10 विकेट लेकर दिलाई 165 रन की जीत

अमेजन ने ग्राहकों से की ठगी! राम मंदिर का प्रसाद बताकर बेची मिठाई, CCPA ने ठोका ₹1 लाख का जुर्माना

अमेजन ने ग्राहकों से की ठगी! राम मंदिर का प्रसाद बताकर बेची मिठाई, CCPA ने ठोका ₹1 लाख का जुर्माना

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर