Ram Navami 2026: अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, दर्शन के लिए उमड़ी लाखों की भीड़

Ram Navami 2026: राम मंदिर अयोध्या में रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का भव्य सूर्य तिलक किया गया। करीब 9 मिनट तक भगवान के ललाट पर सूर्य की किरणें पड़ीं, जिसने पूरे मंदिर परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद यह रामलला का दूसरा सूर्य तिलक रहा।

PM मोदी ने लाइव देखा आयोजन

इस ऐतिहासिक क्षण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी टीवी पर लाइव देखा। सूर्य तिलक के दौरान मंदिर परिसर ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा और देशभर में श्रद्धालुओं ने इस पल को उत्सव की तरह मनाया।

Narendra Modi
Narendra Modi

गर्भगृह में विशेष पूजा और 56 भोग अर्पित

सूर्य तिलक के समय गर्भगृह में 14 पुजारी मौजूद रहे, जिन्होंने विधि-विधान से पूजा और आरती की। इसके बाद कुछ समय के लिए मंदिर के पट बंद कर दिए गए और रामलला को 56 प्रकार के व्यंजन का भोग अर्पित किया गया।

Ram
Social Media Picture

हाई-टेक सिस्टम से पहुंचीं सूर्य की किरणें

सूर्य तिलक के लिए विशेष वैज्ञानिक प्रणाली तैयार की गई थी। अष्टधातु के 20 पाइपों से बना 65 फीट लंबा स्ट्रक्चर, जिसमें 4 लेंस और 4 मिरर लगाए गए थे, उनकी मदद से सूर्य की किरणों को सीधे रामलला के मस्तक तक पहुंचाया गया।

सुबह से ही विशेष पूजा, बढ़ाया गया दर्शन समय

रामनवमी के अवसर पर सुबह 5:30 बजे रामलला को स्वर्ण जड़ित पीतांबर पहनाया गया और गर्भगृह को फूलों से सजाया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन का समय भी बढ़ाकर सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक कर दिया गया, जिससे भक्तों को 18 घंटे तक दर्शन का अवसर मिला।

Socail Media Picture
Social Media Picture

अयोध्या में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

अयोध्या में रामनवमी पर आस्था का सैलाब देखने को मिला। राम पथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अनुसार, करीब 10 लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

Spread the love

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर