Strait of Trump? होर्मुज पर नया विवाद, ईरान को 6 अप्रैल तक का समय

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। मियामी बीच में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रम्प ने (Hormuz Strait) को मजाक में ‘Strait of Trump’ कह दिया। हालांकि उन्होंने तुरंत अपनी गलती सुधारते हुए कहा कि उनका मतलब होर्मुज था, लेकिन इस बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।

ईरान को 6 अप्रैल तक अल्टीमेटम

ट्रम्प के इस बयान को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिका ईरान पर दबाव बनाने के लिए कड़े संकेत दे रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान को 6 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया गया है, जिसमें क्षेत्रीय हालात को नियंत्रित करने और समुद्री मार्ग को सुरक्षित रखने की बात कही गई है।

क्यों अहम है होर्मुज स्ट्रेट?

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल सप्लाई का बड़ा हिस्सा गुजरता है। ऐसे में इस क्षेत्र में किसी भी तरह का तनाव सीधे तौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजार और ऊर्जा सुरक्षा को प्रभावित करता है।

ईरान पर अमेरिका का सख्त रुख

इस बीच ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि ईरान पहले की तुलना में कमजोर हुआ है और अमेरिकी कार्रवाई के बाद उसकी सैन्य क्षमता पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस स्थिति को ‘जंग’ नहीं बल्कि ‘मिलिट्री कॉन्फ्लिक्ट’ मानता है, क्योंकि औपचारिक युद्ध के लिए संसद की मंजूरी जरूरी होती है।

US विदेश मंत्री का बड़ा बयान

वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) ने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहा अभियान कुछ हफ्तों में पूरा किया जा सकता है। G7 देशों के साथ बैठक के बाद उन्होंने बताया कि ऑपरेशन तय समय से आगे चल रहा है और इसके लिए जमीनी सेना भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

तनाव और बढ़ने के संकेत

रुबियो ने यह भी संकेत दिया कि ईरान की ओर से कुछ संदेश जरूर मिले हैं, लेकिन अमेरिका के शांति प्रस्ताव पर अब तक कोई ठोस जवाब नहीं आया है। ऐसे में आने वाले दिनों में मिडिल ईस्ट की स्थिति और ज्यादा संवेदनशील हो सकती है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

हिमाचल में चलती कार पर गिरीं चट्टानें, 13 लोगों की मौत; मृतकों में 6 महीने की बच्ची, एक शव की पहचान नहीं

Himachal Pradesh Landslide: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। उदयपुर-किलाड़ सड़क पर कडू नाला के पास चलती टाटा सूमो टैक्सी पर अचानक…

Spread the love

कॉकरोच जनता पार्टी का बेंगलुरु में प्रदर्शन, प्रकाश राज हुए शामिल; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

CPI Bengaluru Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में NEET पेपर लीक और CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर