Maulana Abdullah Salim Arrested: बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट निवासी मौलाना अब्दुल्ला सलीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने दावा किया है कि मौलाना को उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने हिरासत में लिया है। उनके मुताबिक, यह कार्रवाई उनके ही विधानसभा क्षेत्र में की गई।
पहले किडनैपिंग का शक, बाद में STF की पुष्टि
अख्तरुल ईमान ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि मौलाना का अपहरण हो गया है, क्योंकि कुछ लोग उन्हें अचानक उठाकर ले गए। लेकिन जब उन्होंने स्थानीय थाना प्रभारी से बात की, तो उन्हें यूपी STF से जोड़ा गया। STF ने स्पष्ट किया कि मौलाना को कानूनी प्रक्रिया के तहत हिरासत में लिया गया है।
UP STF का एक्शन
STF के अनुसार, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ दर्ज शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। टीम ने उन्हें पूर्णिया जिले के दलमालपुर चौक के पास से हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई के लिए उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है।
विवाद की वजह: CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी
मौलाना सलीम पर आरोप है कि उन्होंने रमजान के दौरान एक धार्मिक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूपी में भारी विरोध हुआ और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठी।
वायरल वीडियो बना कार्रवाई की वजह
बताया जा रहा है कि मौलाना का यह बयान एक धार्मिक जलसे के दौरान दिया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद कई संगठनों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद STF ने यह कार्रवाई की।
बिहार पुलिस ने कहा: हमें जानकारी नहीं
इस पूरे मामले में बिहार पुलिस का कहना है कि उन्हें इस गिरफ्तारी की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। वहीं, विधायक ने इस मामले की जानकारी जिले के एसपी को दे दी है, जिसके बाद प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है।






