IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का धमाका, CSK को 8 विकेट से रौंदा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों में तूफानी फिफ्टी

IPL 2026: आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। गुवाहाटी के बरसापाड़ा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ।

ऐसे रही राजस्थान की बैटिंग

128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत विस्फोटक रही। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पारी का आगाज किया। वैभव ने पहली ही गेंद से आक्रामक अंदाज अपनाया और महज 15 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली।

https://x.com/rajasthanroyals/status/2038661430099263567

उन्होंने 17 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनके आउट होने तक राजस्थान का स्कोर 75 रन हो चुका था, जिससे टीम को आसान जीत की राह मिल गई।

इसके बाद ध्रुव जुरैल ने 18 रन का योगदान दिया, हालांकि वह 9वें ओवर में आउट हो गए। लेकिन कप्तान रियान पराग और यशस्वी जायसवाल ने पारी को संभालते हुए 13वें ओवर में ही टीम को जीत दिला दी।

ऐसे रही CSK की बैटिंग

पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे सके और दोनों ही बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए।

नांद्रे बर्गर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए शुरुआती झटके दिए। आयुष म्हात्रे खाता भी नहीं खोल सके, जबकि मैथ्यू शॉर्ट सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए।

https://x.com/rajasthanroyals/status/2038665790648672327

मध्यक्रम में सरफराज खान ने 17 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें रविंद्र जडेजा ने आउट कर दिया। जडेजा ने इसी ओवर में शिवम दुबे को भी पवेलियन भेजकर सीएसके को बैकफुट पर धकेल दिया।

10 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 71/6 हो गया था। इसके बाद कार्तिक शर्मा ने 18 रन बनाए, लेकिन टीम को संभाल नहीं सके। अंत में जेमी आवर्तन ने 43 रन की पारी खेलकर टीम को 127 के स्कोर तक पहुंचाया।

CSK के लिए बढ़ी चिंता

सीएसके के लिए यह हार चिंता का विषय है, क्योंकि पिछला सीजन भी टीम के लिए बेहद खराब रहा था और वह अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही थी। ऐसे में आईपीएल 2026 की शुरुआत हार से होना टीम के लिए खतरे की घंटी है।

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

India vs England 1st T20: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की,…

भारत विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया; हरमनप्रीत की फिफ्टी गई बेकार

Women’s T-20 World Cup: भारतीय महिला टीम का टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया। करो या मरो के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर