दिल्ली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ‘जैसा है जहां है’ के आधार पर नियमित होंगी कॉलोनियां, रेखा गुप्ता ने जताया आभार

Delhi Unauthorized Colonies: दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्र की मोदी सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए राजधानी दिल्ली की कॉलोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। इस फैसले के तहत ‘जैसा है जहां है’ के आधार पर कॉलोनियों को कानूनी मान्यता दी जाएगी, जिससे वर्षों से अपने ही घरों में बिना अधिकार रह रहे लोगों को अब मालिकाना हक मिल सकेगा।

 1,511 कॉलोनियों का रास्ता साफ

दिल्ली की कुल 1,731 अनधिकृत कॉलोनियों में से 1,511 कॉलोनियों को नियमित करने का रास्ता साफ हो गया है। इसका सीधा फायदा करीब 45 से 50 लाख लोगों को मिलेगा। लंबे समय से इन कॉलोनियों में रहने वाले लोग कानूनी मान्यता के अभाव में कई समस्याओं का सामना कर रहे थे, जिनका अब समाधान होने की उम्मीद है।

रेखा गुप्ता ने जताया आभार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने इस फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला दिल्ली के लाखों परिवारों के जीवन में राहत, सम्मान और अधिकार का नया अध्याय लेकर आया है।

सीएम ने यह भी कहा कि सरकार ने उन लोगों की पीड़ा को समझा है, जो अपने ही घरों में रहते हुए भी कानूनी हक से वंचित थे।

24 अप्रैल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया के लिए एक तय समयसीमा भी निर्धारित की है। 24 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत 7 दिनों में GIS सर्वे पूरा किया जाएगा, 15 दिनों के भीतर आवेदन में आई कमियों को दूर करने का मौका दिया जाएगा और 45 दिनों के अंदर कन्वेयंस डीड जारी कर दी जाएगी। इससे लोगों को बिना लंबी देरी के अपने घर का कानूनी अधिकार मिल सकेगा।

छोटे व्यापारियों को भी राहत

इस फैसले में छोटे व्यापारियों का भी ध्यान रखा गया है। 20 वर्गमीटर तक की छोटी दुकानों को भी कुछ शर्तों के साथ नियमित किया जाएगा। इससे उन लाखों छोटे व्यापारियों को राहत मिलेगी, जो वर्षों से अनिश्चितता में अपना व्यवसाय चला रहे थे।

TOD नीति से बदलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर

ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) नीति के तहत मेट्रो और RRTS कॉरिडोर के आसपास 500 मीटर के दायरे में बड़े स्तर पर प्लांड डेवलपमेंट किया जाएगा। करीब 207 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में हाई-डेंसिटी और मिक्स्ड यूज डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलेगा। इससे सस्ती आवास व्यवस्था, बेहतर कनेक्टिविटी और शहरी जीवन को आसान बनाने में मदद मिलेगी।

पहले धीमी थी प्रक्रिया, अब आई तेजी

दरअसल, साल 2019 में PM UDAY Scheme के तहत अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने की योजना शुरू की गई थी। हालांकि, शुरुआती दौर में इसकी रफ्तार धीमी रही और केवल लगभग 40 हजार मकानों को ही नियमित किया जा सका था।

अब सरकार ने प्रक्रिया को सरल बनाते हुए 22 बड़ी बाधाओं को खत्म किया है, जिससे काम तेजी से आगे बढ़ सके।

लोगों को क्या होगा फायदा?

इस फैसले के लागू होने के बाद लोगों को कई बड़े फायदे मिलेंगे। सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि उन्हें अपने घरों का कानूनी मालिकाना हक मिलेगा। इसके अलावा प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री आसान होगी, बैंक से लोन लेने में सुविधा मिलेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिल सकेगा।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (19 नवंबर) को देश के बड़े उद्योगपतियों से कर्मचारियों की सैलरी और रोजगार को लेकर सवाल किए। नई दिल्ली के भारत मंडपम में फिक्की (FICCI) के…

Spread the love

Continue reading
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

दुनिया में धार्मिक आबादी का गणित आने वाले दशकों में बदल सकता है। अमेरिका के प्यू रिसर्च सेंटर की एक नई रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2035 तक इस्लाम दुनिया का…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात