Trump-Iran Ceasefire Update: ट्रंप ने ईरान पर हमले 2 हफ्ते के लिए रोके, होर्मुज खोलने पर ईरान राजी

Trump-Iran Ceasefire Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान पर हमले को अगले दो हफ्तों के लिए स्थगित करने की घोषणा की है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर बताया कि ईरान ने तुरंत स्ट्रेट होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) खोलने की शर्त पर इस बमबारी और हमले के स्थगन के लिए सहमति दी है।

ट्रंप ने कहा कि यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) और सेना प्रमुख आसिम मुनीर (Asim Munir) की अपील के बाद लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच 10 पॉइंट का प्रस्ताव आया है और सभी विवादित मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। अगले दो हफ्ते इसका अंतिम रूप देने और लागू करने में महत्वपूर्ण होंगे।

ईरान के 10‑पॉइंट शांति प्रस्ताव

  1. स्थायी युद्धविराम: सिर्फ 2‑सप्ताह नहीं, पूरी तरह से संघर्ष समाप्त करने की मांग।
  2. भविष्य में हमले न हों: अमेरिका या अन्य देशों द्वारा ईरान पर हमला न हो, लिखित सुरक्षा गारंटी।
  3. सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाएं: अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का समाप्तिकरण।
  4. होर्मुज स्ट्रेट खुला रहे: व्यापारिक जहाजों के लिए सुरक्षित मार्ग।
  5. क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे का पुनर्निर्माण: वित्तीय प्रावधान के साथ।
  6. प्रति जहाज शुल्क (Transit Fee Protocol): $2 मिलियन शुल्क और इसका उपयोग पुनर्निर्माण हेतु।
  7. क्षेत्रीय संघर्षों का अंत: मध्य पूर्व में अन्य युद्धों और हमलों को रोका जाए।
  8. अंतरराष्ट्रीय निर्णयों का निरसन: UN और अन्य एजेंसियों के प्रतिकूल संकल्प हटाए जाएं।
  9. युद्ध के नुकसान का मुआवजा: उचित आर्थिक मुआवजा।
  10. संयुक्त शांति रूपरेखा: अमेरिका‑ईरान के बीच भविष्य के लिए साझा ढांचा।

इधर ईरान ने भी इस सीजफायर की पुष्टि कर दी है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने बताया कि आगे की बातचीत 11 अप्रैल से इस्लामाबाद में होगी। ईरान ने दो हफ्तों के लिए होर्मुज खोलने का ऐलान किया और नागरिकों से राष्ट्रीय एकता बनाए रखने तथा जीत का जश्न मनाने को कहा।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पहले सोशल मीडिया X पर जानकारी दी थी कि उन्होंने ट्रंप से ईरान को दी गई डेडलाइन दो हफ्ते बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने ईरान से भी होर्मुज खोलने की अपील की, ताकि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सद्भावना का संकेत माना जा सके।

फिलहाल, दोनों देशों के बीच यह दो‑सप्ताह का स्थगन मध्य पूर्व में तनाव कम करने और शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाली बातचीत तय करेगी कि अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी समझौता संभव हो पाएगा या नहीं।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग