IPL 2026, KKR vs LSG: मुकुल चौधरी की धमाकेदार पारी, लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से हराया

IPL 2026, KKR vs LSG: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को उनके ही मैदान पर मात दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी KKR ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बनाए। टीम की शुरुआत मजबूत रही, लेकिन बीच के ओवरों में लगातार विकेट गिरने से बड़े स्कोर का सपना अधूरा रह गया।

कोलकाता के लिए अंगकृष रघुवंशी ने 45 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 41 रन जोड़े। 13.2 ओवर में KKR का स्कोर 111/4 था। इसके बाद रोवमैन पॉवेल और कैमरन ग्रीन ने अंत में मोर्चा संभाला। पॉवेल ने 39 (24) और ग्रीन ने 32 (24) रन नाबाद बनाकर टीम को 181/4 तक पहुंचाया।

लखनऊ की तरफ से प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी और आवेश खान ने एक-एक विकेट लेकर टीम को दबाव में रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने मैच की दिशा पलट दी। खासकर मुकुल चौधरी ने अपनी आक्रामक पारी से कोलकाता के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने टीम को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तक पहुंचाए और अंत में LSG ने मैच 3 विकेट से जीत लिया।

इस जीत के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेऑफ़ की राह मजबूत हुई, और KKR को इस हार से अपने टॉप पोजिशन पर थोड़ा झटका लगा है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
2027 वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर; 14 टीमें और 57 मैच

ICC ODI World Cup 2027: ICC ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होगी, जबकि फाइनल 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा।…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग