होर्मुज में US का शिकंजा: ट्रंप बोले- ईरानी जहाज पास आए तो खत्म कर देंगे

Trump’s Big Move: दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब खुलकर सामने आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के आदेश पर अमेरिकी नेवी ने यहां सख्त नाकाबंदी लागू कर दी है।

यह नाकाबंदी भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे (अमेरिकी समयानुसार सुबह 10 बजे) से लागू हुआ। जिसके बाद इस मार्ग से गुजरने वाले हर जहाज पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी गई है।

ट्रंप की सीधी चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त लहजे में कहा है कि अगर कोई भी ईरानी जहाज अमेरिकी नाकाबंदी के करीब आता है, तो उसे तुरंत तबाह कर दिया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्रवाई बिना किसी देरी के की जाएगी और वही रणनीति अपनाई जाएगी, जो समुद्र में ड्रग तस्करी रोकने के लिए इस्तेमाल होती है।

हर जहाज की होगी जांच

अमेरिकी कार्रवाई के तहत अब होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले सभी जहाजों की जांच की जा रही है।

खास तौर पर उन जहाजों को निशाने पर रखा गया है, जिन पर यह संदेह है कि उन्होंने ईरान को “टोल” दिया है।

अमेरिका का मानना है कि यह टोल अवैध है और इससे ईरान को आर्थिक फायदा होता है, जिसे रोकना जरूरी है।

ईरान का पलटवार और भारत को राहत

इस पूरे घटनाक्रम के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर आई है। भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ( Mohammad Fathali) ने कहा कि ईरान ने अब तक किसी भी भारतीय जहाज से कोई टोल नहीं लिया है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरने में मदद की जाएगी और भारत के व्यापारिक हितों का ध्यान रखा जाएगा।

वैश्विक व्यापार और तेल सप्लाई पर असर

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के तेल व्यापार का सबसे अहम रास्ता माना जाता है। यहां किसी भी तरह का सैन्य तनाव सीधे तौर पर ग्लोबल ऑयल सप्लाई और कीमतों को प्रभावित कर सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह टकराव और बढ़ता है, तो इसका असर भारत समेत कई देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

Spread the love

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग