अमेरिका का दावा: होर्मुज स्ट्रेट पर सख्त नाकाबंदी, 10,000 सैनिक तैनात; 24 घंटे में एक भी जहाज नहीं गुजरा, इजराइल-लेबनान सीजफायर पर बातचीत शुरू

Hormuz Strait Crisis: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका ने बड़ा दावा किया है। अमेरिकी सेना के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी के लिए 10,000 से ज्यादा सैनिकों और करीब 12 नौसैनिक जहाजों की तैनाती की गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड का कहना है कि नाकाबंदी के पहले 24 घंटों के दौरान इस रास्ते से कोई भी जहाज नहीं गुजर पाया।

सेना के अनुसार, 6 व्यापारिक जहाज इस क्षेत्र से गुजरने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें अमेरिकी निर्देश पर वापस लौटना पड़ा। यह कार्रवाई उन सभी जहाजों पर लागू की गई है जो ईरान के बंदरगाहों से जुड़े हैं। चाहे वे किसी भी देश के हों। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ईरान से जुड़े 4 जहाज इस नाकाबंदी को पार करने में सफल रहे।

इसी बीच, वॉशिंगटन डीसी में इजराइल और लेबनान के बीच सीजफायर को लेकर पहली दौर की बातचीत हुई। शुरुआती बातचीत को सकारात्मक बताया गया है और दोनों पक्ष अगले चरण की वार्ता के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि, अगली बैठक की तारीख और समय अभी तय नहीं हुआ है।

अमेरिका में इजराइल के राजदूत येचिएल लीटर (Yechiel Leiter) ने कहा कि वार्ता के दौरान लेबनानी सरकार ने संकेत दिया है कि वह अब हिजबुल्लाह (Hizbullah) के प्रभाव से बाहर निकलना चाहती है।

ट्रंप का बड़ा बयान: “ईरान युद्ध खत्म होने के करीब

इधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दावा किया है कि ईरान के साथ जारी संघर्ष अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हालात तेजी से बदल रहे हैं और युद्ध समाप्ति के करीब है।

ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर अमेरिका ने समय पर कार्रवाई नहीं की होती, तो ईरान अब तक परमाणु हथियार विकसित कर चुका होता। उनके मुताबिक, अमेरिका और इजराइल के हमलों से ईरान को भारी नुकसान हुआ है और उसे पूरी तरह संभलने में करीब 20 साल लग सकते हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा,

“अभी सब खत्म नहीं हुआ है, आगे क्या होगा, यह देखना होगा।”

ओमान की खाड़ी में अमेरिकी कार्रवाई

इसी घटनाक्रम के बीच अमेरिकी नौसेना ने सख्ती बढ़ाते हुए ओमान की खाड़ी में ईरान से निकल रहे दो तेल टैंकरों को रोक दिया। एक अमेरिकी युद्धपोत ने रेडियो के जरिए संपर्क कर इन जहाजों को वापस लौटने का निर्देश दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये टैंकर चाबहार पोर्ट से रवाना हुए थे और उन 6 जहाजों में शामिल थे जिन्हें पहले ही वापस लौटने के आदेश दिए गए थे। निर्देश के बाद सभी जहाज दोबारा ईरानी बंदरगाह की ओर लौट गए।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

  • अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने साफ किया है कि ईरानी तेल बिक्री पर दी गई अस्थायी छूट जल्द खत्म होने वाली है और इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
  • यूरोपीय देश युद्ध के बाद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही सामान्य करने के लिए एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गठबंधन की तैयारी कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस मिशन में अमेरिका को शामिल नहीं किया गया है।
  • कनाडा ने लेबनान के लिए 40 मिलियन डॉलर (करीब 330 करोड़ रुपए) की सहायता का ऐलान किया है, जो अंतरराष्ट्रीय संगठनों के जरिए पहुंचाई जाएगी।
  • हिजबुल्लाह का दावा है कि उसके लड़ाकों ने पिछले 24 घंटों में 34 हमले किए हैं, जिनमें इजराइली ठिकानों, सैन्य जमावड़ों और वाहनों को निशाना बनाया गया।
  • डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि ईरान के साथ बातचीत अगले दो दिनों में फिर शुरू हो सकती है।
Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग