गोवा के अश्वेम-मांद्रेम में आग का कहर, देखते ही देखते जलकर खाक हुआ लक्जरी रिसॉर्ट

Goa Resort Fire: उत्तरी गोवा के अश्वेम-मांद्रेम इलाके में स्थित लक्जरी कॉटेज में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। दरअसर, समुद्र किनारे बने एक लक्जरी रिसॉर्ट में अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।

https://x.com/i/status/2044824010073296980

चंद मिनटों में भड़की भीषण आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। रिसॉर्ट में मौजूद लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण लपटें तेजी से फैलती चली गईं। देखते ही देखते पूरा लक्जरी कॉटेज और आसपास का हिस्सा आग की भेंट चढ़ गया। इस हादसे में करोड़ों रुपए की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

मची अफरा-तफरी, लोगों ने खुद संभाली स्थिति

आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाना आसान नहीं था। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

दमकल की देरी पर सवाल

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड समय पर मौके पर नहीं पहुंची। उनका कहना है कि यदि दमकल की गाड़ियां समय पर पहुंच जातीं, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। आग पर काबू पाने में हुई देरी ने लोगों में नाराजगी बढ़ा दी है।

फायर सेफ्टी पर उठे गंभीर सवाल

इस घटना के बाद अश्वेम-मांद्रेम क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन क्षेत्र होने के बावजूद यहां आपातकालीन सेवाओं की तैयारी कमजोर नजर आई। इस हादसे ने फायर सेफ्टी मानकों और आपदा प्रबंधन की पोल खोल दी है।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है और प्रशासन की ओर से विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Spread the love

Related Posts

ज्ञानेश कुमार मुद्दे पर बोले राहुल- मुझ पर केस किया तो मामला लीगल हो जाएगा; गोवा में वोट चोरी, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर BJP को घेरा

Rahul Gandhi Goa Visit: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को गोवा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वोट चोरी…

Spread the love

Continue reading
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन: 75 की उम्र में ली आखिरी सांस, गोवा में आया कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट CPR के बाद भी नहीं बची जान

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके घर पर उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। इसके बाद उन्हें…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात