ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट खोला, कमर्शियल जहाजों को मिली इजाजत; ट्रंप बोले- Thank You, लेकिन नाकेबंदी जारी रहेगी, तेहरान की चेतावनी- ऐसा हुआ तो फिर बंद करेंगे

Iran Opens Hormuz Strait: सीजफायर के बीच मध्य पूर्व से बड़ी राहत भरी खबर आई है। होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) को ईरान ने कमर्शियल जहाजों के लिए खोल दिया है, जिससे वैश्विक समुद्री व्यापार और तेल सप्लाई को राहत मिली है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची (Seyed Abbas Araghchi) ने X पर पोस्ट कर बताया कि सभी व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित मार्ग से गुजरने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि यह रास्ता पहले से तय है और ईरान की पोर्ट्स एवं मैरीटाइम अथॉरिटी जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है, ताकि किसी तरह की बाधा न आए।

https://x.com/araghchi/status/2045121573124759713?

ट्रंप का “थैंक यू”, लेकिन नाकेबंदी जारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump? ने ईरान के इस फैसले पर “Thank You” कहा है, लेकिन साथ ही साफ किया कि अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी। उनका कहना है कि यह नाकेबंदी केवल ईरान पर लागू होगी। ट्रंप के इस बयान से साफ है कि भले ही जलमार्ग खुल गया हो, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है।

ईरान की चेतावनी-फिर बंद होगा स्ट्रेट

अमेरिका के रुख पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। तेहरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके बंदरगाहों और जहाजों पर नाकेबंदी जारी रही, तो इसे सीजफायर का उल्लंघन माना जाएगा और होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा बंद कर दिया जाएगा।

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गालिबर (Mohammad Bagher Ghalibaf) ने कहा कि ऐसे फैसले सोशल मीडिया से नहीं बल्कि जमीनी हालात के आधार पर लिए जाएंगे।

यूरेनियम पर ट्रंप का दावा, ईरान ने किया खारिज

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान अपने संवर्धित (एनरिच्ड) यूरेनियम का भंडार अमेरिका को सौंपने के लिए तैयार है और दोनों देशों के बीच शांति समझौता करीब है। उन्होंने कहा कि अगर डील होती है तो तेल सप्लाई सामान्य हो जाएगी।

हालांकि ईरानी मीडिया ने इस दावे को खारिज करते हुए इसे “हकीकत से दूर” बताया है।

परमाणु कार्यक्रम पर बढ़ी चिंता

यूरेनियम एनरिचमेंट को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बनी हुई है। इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) के अनुसार, ईरान के पास 5 से 6 टन के बीच एनरिच्ड यूरेनियम का भंडार है। इसमें से करीब 120–130 किलोग्राम यूरेनियम 60% तक एनरिच्ड है, जबकि 90% तक पहुंचने पर परमाणु हथियार बनाए जा सकते हैं। फिलहाल ईरान इस स्तर तक पूरी तरह नहीं पहुंचा है, लेकिन बढ़ती क्षमता को देखते हुए अमेरिका और उसके सहयोगी देश लगातार उस पर दबाव बना रहे हैं।

पाकिस्तान में हो सकती है अगली वार्ता

सूत्रों के मुताबिक, ईरान और अमेरिका के बीच अगली वार्ता पाकिस्तान में सोमवार को हो सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन दोनों देशों के हालिया बयानों से संकेत मिलते हैं कि बातचीत की प्रक्रिया जारी है।

क्यों अहम है होर्मुज स्ट्रेट?

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल सप्लाई का बड़ा हिस्सा गुजरता है। इस मार्ग में किसी भी तरह की रुकावट से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आ सकती है और अंतरराष्ट्रीय बाजार प्रभावित हो सकते हैं। भारत जैसे देशों की ऊर्जा सुरक्षा भी काफी हद तक इसी मार्ग पर निर्भर करती है।

भले ही होर्मुज स्ट्रेट का खुलना फिलहाल वैश्विक बाजारों के लिए राहत की खबर है, लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच जारी खींचतान यह साफ कर रही है कि हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। आने वाली वार्ताएं तय करेंगी कि यह राहत स्थायी होगी या फिर तनाव एक बार फिर बढ़ सकता है।

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

Donald Trump Praises India’s Election System: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिका में अनिवार्य वोटर ID की मांग को जोरदार तरीके से उठाया है। इस बार उन्होंने अपने…

Spread the love

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

India Vs Sri Lanka Galle Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर