बालेन शाह सरकार को 26 दिन भी नहीं हुए, दो मंत्री आउट- Gen Z आंदोलन के चेहरे ने भी छोड़ा पद

Breaking News Nepal: नेपाल में बालेन शाह की सरकार बने अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन सियासी हलचल तेज हो गई है। सरकार के गठन के महज 26 दिनों के भीतर ही दो मंत्रियों को पद छोड़ना पड़ा है। ताजा मामला नेपाल के गृह मंत्री सुदान गुरुंग के इस्तीफे का है, जिन्होंने बुधवार को अपने पद से हटने का ऐलान कर दिया।

गुरुंग का इस्तीफा उस समय आया है, जब उन पर एक कारोबारी से कथित संबंधों को लेकर विवाद गहराता जा रहा था। नेपाली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिजनेसमैन दीपक भट्टा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों की जांच चल रही है और इसी कनेक्शन को लेकर गुरुंग पर सवाल उठ रहे थे।

इससे पहले भी बालेन शाह सरकार को झटका लगा था, जब श्रम मंत्री कुमार शाह को अनुशासनहीनता के आरोप में पद से हटाया गया था। ऐसे में लगातार दो मंत्रियों का बाहर होना सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

नेपाल में 5 मार्च को चुनाव हुए थे, 8 मार्च को नतीजे आए और 27 मार्च को बालेन शाह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। लेकिन सरकार बनते ही जिस तरह से विवाद सामने आ रहे हैं, उसने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।

फेसबुक पोस्ट में बताई वजह

गुरुंग ने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि वे निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और हितों के टकराव से बचने के लिए पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने लिखा कि उनके लिए पद से बड़ी नैतिकता है और जनता का विश्वास सर्वोपरि है।

उन्होंने Gen Z आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि देश में पारदर्शिता, जवाबदेही और साफ-सुथरे शासन की मांग को वे गंभीरता से लेते हैं, और उसी भावना के तहत उन्होंने यह फैसला लिया है।

क्या है पूरा विवाद?

द हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सुदान गुरुंग स्टार माइक्रो इंश्योरेंस कंपनी में शेयरधारक हैं। इसी कंपनी में कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी दीपक भट्टा और अन्य कारोबारी भी जुड़े हुए हैं। कंपनी के शुरुआती शेयर रिकॉर्ड में गुरुंग का नाम 49वें नंबर पर बताया गया है, जिसमें उन्होंने करीब 2.5 मिलियन रुपये का निवेश किया था।

इसके अलावा उन पर अपनी संपत्ति के आधिकारिक ब्यौरे में इस निवेश का जिक्र न करने का भी आरोप लगा। हालांकि गुरुंग ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उनके सभी निवेश, जो 20 मिलियन रुपये से अधिक हैं, पहले से ही काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स की वेबसाइट पर घोषित हैं।

राजनीतिक संकेत क्या हैं?

सरकार के गठन के इतने कम समय में लगातार इस्तीफे यह संकेत दे रहे हैं कि नेपाल की नई सरकार के सामने स्थिरता बनाए रखना बड़ी चुनौती बनने वाला है। Gen Z आंदोलन और पारदर्शिता की बढ़ती मांग के बीच राजनीतिक दबाव भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग