शहबाज-मुनीर की अपील से ट्रंप का बदला मूड, पाकिस्तान ने कैसे सीजफायर बढवाया

US-Iran Ceasefire: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान के साथ जारी सीजफायर को आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया, जबकि इससे पहले वे लगातार कड़े रुख में नजर आ रहे थे और सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दे रहे थे। आखिरी समय में लिया गया यह फैसला बताता है कि पर्दे के पीछे बड़े स्तर पर कूटनीतिक प्रयास हुए।

पाकिस्तान की अपील बनी गेमचेंजर

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) और पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर (Asim Munir) ने सीधे ट्रंप से अपील की कि ईरान को प्रस्ताव रखने का मौका दिया जाए और तब तक किसी भी सैन्य कार्रवाई को रोका जाए। यह अपील सिर्फ औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसके साथ बैकचैनल कूटनीति भी सक्रिय रही, जिसने अमेरिका के रुख को नरम करने में अहम भूमिका निभाई।

डेडलाइन से ठीक पहले बदला फैसला

अमेरिका ने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर तय समय सीमा तक कोई समझौता नहीं होता, तो ईरान पर हमले किए जा सकते हैं। हालात इतने तनावपूर्ण थे कि मिडिल ईस्ट में बड़े युद्ध की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन डेडलाइन खत्म होने से ठीक पहले बुधवार की सुबह डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर बढ़ाने की घोषणा कर दी।

https://x.com/i/status/2046684341414289706

उन्होंने कहा कि अमेरिका तब तक हमला नहीं करेगा जब तक ईरान बातचीत के लिए एक साझा प्रस्ताव लेकर सामने नहीं आता। हमले रुकने के बावजूद ट्रंप ने साफ किया है कि ईरानी बंदरगाहों की अमेरिकी घेराबंदी अभी जारी रहेगी। सीजफायर की घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा कि मुनीर और शहबाज के कहने पर सीजफायर की घोषणा की गई है। ईरान से प्रस्ताव आने तक हमले पर रोक रहेगी।

ट्रंप ने बताए फैसले के कारण

इसके साथ ही ट्रंप ने अपने बयान में दो अहम कारणों का जिक्र भी किया। पहला, ईरान की आंतरिक स्थिति को देखते हुए उसे समय देना जरूरी है, और दूसरा, पाकिस्तान की अपील, जिसमें बातचीत को मौका देने की बात कही गई। इन दोनों कारणों ने मिलकर तत्काल सैन्य कार्रवाई को टालने में भूमिका निभाई।

शहबाज शरीफ ने ट्रंप का जताया आभार

सीजफायर बढ़ाए जाने के बाद शहबाज शरीफ ने डोनाल्ड ट्रंप का सार्वजनिक रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान की अपील को स्वीकार कर कूटनीतिक प्रयासों को आगे बढ़ने का मौका दिया है।

https://x.com/i/status/2046699163065438515

शरीफ ने यह भी भरोसा दिलाया कि पाकिस्तान क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए गंभीर प्रयास जारी रखेगा और बातचीत के जरिए समाधान निकालने में अपनी भूमिका निभाता रहेगा।

ईरान का सख्त रुख बरकरार

हालांकि ईरान की ओर से इस फैसले पर पूरी तरह भरोसा नहीं जताया गया है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहमद बाघेर गालिबर (Mohammad Bagher Ghalibaf) के करीबी सूत्रों ने अमेरिकी घोषणा को रणनीतिक कदम बताते हुए संदेह जताया है। ईरान का मानना है कि अमेरिका दबाव बनाकर अपनी शर्तें मनवाना चाहता है।

क्या टल गया युद्ध?

फिलहाल सीजफायर बढ़ने से युद्ध का खतरा टलता हुआ जरूर दिख रहा है, लेकिन हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले ने अस्थायी राहत जरूर दी है, मगर यह स्थायी समाधान नहीं है। अब सब कुछ आने वाली बातचीत पर निर्भर करेगा। अगर कूटनीतिक प्रयास सफल रहते हैं और ईरान की ओर से ठोस प्रस्ताव सामने आता है, तो तनाव कम होकर किसी समझौते का रास्ता निकल सकता है। लेकिन अगर वार्ता विफल होती है, तो दोनों पक्षों के बीच टकराव फिर तेज हो सकता है और मिडिल ईस्ट एक बार फिर युद्ध के मुहाने पर खड़ा नजर आ सकता है।

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग