पासपोर्ट विवाद: पवन खेड़ा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी

Passport Controversy: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुइयां से जुड़े पासपोर्ट विवाद में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। यह कदम तब उठाया गया जब गुवाहाटी हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। दरअसर असम पुलिस ने उनके खिलाफ मानहानि और जालसाजी के आरोपों में मामला दर्ज किया है।

वहीं गुवाहाटी हाईकोर्ट ने 24 अप्रैल को असम पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज मामले में पवन खेड़ा को राहत देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की।

क्या है मामला

यह विवाद तब शुरू हुआ जब पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री की पत्नी रिंकी भुइयां के पास कथित रूप से एक से अधिक विदेशी पासपोर्ट हैं और विदेशों में अघोषित संपत्तियां भी मौजूद हैं। इन बयानों के बाद उनके खिलाफ असम पुलिस ने केस दर्ज किया।

पिछली सुनवाई में उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी थी कि पवन खेड़ा के फरार होने की कोई संभावना नहीं है और गिरफ्तारी की जरूरत नहीं बनती। उन्होंने मामले को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया था।

असम सरकार का पक्ष

असम सरकार की ओर से एडवोकेट जनरल देवजीत लोन सैकिया ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि यह मामला केवल मानहानि तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे गंभीर आरोप भी शामिल हैं।

सरकार ने तर्क दिया कि यह एक गंभीर आपराधिक मामला है, इसलिए अग्रिम जमानत नहीं दी जानी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट में दलीलें

सुप्रीम कोर्ट में असम पुलिस की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि केस असम में दर्ज है, इसलिए राहत भी वहीं मांगी जानी चाहिए थी। उन्होंने तेलंगाना हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने पर सवाल उठाते हुए इसे अधिकार क्षेत्र का गलत इस्तेमाल बताया।

उन्होंने कहा कि केवल किसी अन्य राज्य में संपत्ति होने से वहां जमानत का अधिकार नहीं बनता।

तेलंगाना हाईकोर्ट का आदेश

इससे पहले तेलंगाना हाईकोर्ट ने पवन खेड़ा को सीमित अवधि के लिए ट्रांजिट अग्रिम जमानत दी थी और जांच में सहयोग करने की शर्त लगाई थी। बाद में असम सरकार ने इस आदेश को चुनौती दी थी।

अब यह पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुका है, जहां आगे की सुनवाई पर नजरें टिकी हैं।

Related Posts

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

Delhi NCR Weather: राजधानी दिल्ली और NCR में गुरुवार (2 जुलाई) को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर