IPL 2026, RCB vs DC: पिछली हार का हिसाब बराबर, बेंगलुरु ने दिल्ली को 9 विकेट से हराया

IPL 2026, RCB vs DC: आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल (DC) को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ बेंगलुरु ने पिछली हार का बदला भी चुका लिया और टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

टॉस जीतकर RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की पूरी टीम 16.3 ओवर में महज 75 रन पर सिमट गई। दिल्ली के बल्लेबाज RCB के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके।

बेंगलुरु के लिए जोश हेजलवुड ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3.3 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लेकर दिल्ली की कमर तोड़ दी। इनके अलावा सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या और रसिख सलाम को एक-एक सफलता मिली।

76 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। विराट कोहली (23*) और देवदत्त पड़िकल (34*) की नाबाद पारियों की बदौलत बेंगलुरु ने सिर्फ 6.3 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैच के हीरो रहे जोश हेजलवुड को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

Spread the love

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
2027 वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर; 14 टीमें और 57 मैच

ICC ODI World Cup 2027: ICC ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होगी, जबकि फाइनल 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा।…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग