क्या खत्म होगा युद्ध? पुतिन से मिलने के बाद इस्लामाबाद पहुंचे अब्बास अराघची, 48 घंटे में तीसरी यात्रा

West Asia Tensions: पश्चिम एशिया में जारी तनाव बीच कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची मंगलवार को एक बार फिर इस्लामाबाद पहुंचे है। पिछले 48 घंटों में उनकी यह तीसरी यात्रा है जब वह पाकिस्तान पहुंचे है। इससे पहले अराघची रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। फिर वहां से सीधे पाकिस्तान पहुंचे है। यह दौरा ऐसे समय में हुआ है।जब क्षेत्र में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर माना जा रहा है और कई स्तरों पर अप्रत्यक्ष बातचीत की कोशिशें चल रही हैं।

पुतिन से मुलाकात के बाद पाकिस्तान पहुंचे अराघची

अब्बास अराघची ने सेंट पीटर्सबर्ग में व्लादिमीर पुतिन के साथ लंबी बैठक की थी। इस बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, ईरान-रूस रणनीतिक साझेदारी और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर विस्तार से चर्चा हुई।

सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने मौजूदा तनाव और अमेरिका-इजराइल नीति के प्रभावों पर भी विचार साझा किए। इस मुलाकात के तुरंत बाद अराघची का इस्लामाबाद पहुंचना कई कूटनीतिक संकेत दे रहा है।

पाकिस्तान की भूमिका पर बढ़ा फोकस

इधर, पाकिस्तान में लगातार हो रहे अराघची के दौरों ने यह संकेत दिया है कि पाकिस्तान इस पूरे संकट में एक संभावित मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा है। माना जा रहा है कि वह ईरान और अमेरिका के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत का माध्यम बन सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान की यह सक्रियता क्षेत्रीय स्थिरता के प्रयासों का हिस्सा हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

रूस-ईरान साझेदारी और रणनीतिक संदेश

रूस यात्रा के दौरान अराघची ने ईरान-रूस संबंधों को “रणनीतिक साझेदारी” बताया और कहा कि मौजूदा हालात में मॉस्को का समर्थन महत्वपूर्ण है। वहीं, पुतिन ने भी पश्चिम एशिया में स्थिरता बहाल करने के प्रयासों का समर्थन करने की बात कही।

यह बयान ऐसे समय आया है जब वैश्विक स्तर पर ऊर्जा सुरक्षा और समुद्री मार्गों को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है।

अमेरिका की प्रतिक्रिया और प्रस्ताव

इस बीच वॉशिंगटन में अमेरिकी प्रशासन द्वारा ईरान के प्रस्ताव पर चर्चा की पुष्टि की गई है। इस प्रस्ताव में संघर्ष समाप्त करने, परमाणु वार्ता को आगे बढ़ाने और प्रमुख समुद्री मार्गों को फिर से खोलने की बात शामिल है।

हालांकि, अभी तक किसी ठोस समझौते की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कूटनीतिक स्तर पर बातचीत जारी है।

क्या खत्म होगा युद्ध?

लगातार हो रही कूटनीतिक गतिविधियां यह संकेत जरूर देती हैं कि पर्दे के पीछे बातचीत तेज है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है। रूस, पाकिस्तान और ईरान की सक्रियता से उम्मीदें बढ़ी हैं, लेकिन अंतिम नतीजा आने वाले दिनों की राजनीतिक दिशा पर निर्भर करेगा।

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

Iran US Deal: ईरान ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ हुए समझौते (MoU) के तहत जारी होने वाले 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड का इस्तेमाल देश की…

‘हमारा पानी रोका तो हाथ काट देंगे’… पाकिस्तान की भारत को धमकी, भारत बोला- आतंकवाद नहीं रुका तो सिंधु जल संधि बहाल नहीं होगी

Pakistan India Water Dispute: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि को लेकर भारत के खिलाफ तीखी बयानबाज़ी की है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने खुले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर