“अब और नरमी नहीं”, ट्रंप का ईरान को धमकी, कहा – ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

Trump Iran Statement: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर अपना रुख और सख्त कर दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि अब ईरान के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी और अमेरिका उसे परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति कभी नहीं देगा।

ट्रंप की यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। पिछले हफ्ते इस्लामाबाद में प्रस्तावित दोनों देशों के बीच वार्ता का दूसरा दौर अचानक रद्द हो गया। इसके बाद ईरान ने अमेरिका को एक नया प्रस्ताव भेजा, जिसमें नाकेबंदी हटाने के बदले होर्मुज स्ट्रेट खोलने की बात कही गई है। हालांकि, इस प्रस्ताव में परमाणु समझौते को बातचीत से अलग रखने का संकेत दिया गया है, जिस पर अमेरिका ने कड़ा एतराज जताया है।

ट्रुथ सोशल पर ट्रंप का बयान

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा,

“ईरान अपने हालात संभाल नहीं पा रहा है। उन्हें यह भी नहीं पता कि परमाणु-रहित समझौता कैसे किया जाता है। बेहतर होगा कि वे जल्द समझदारी दिखाएं।”

इससे पहले भी ट्रंप चेतावनी दे चुके हैं कि अगर ईरान “निष्पक्ष और उचित समझौते” के लिए तैयार नहीं होता, तो अमेरिका की ओर से और कड़े कदम उठाए जाएंगे।

“ईरान बर्बादी के कगार पर”

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान ने अमेरिका को संकेत दिया है कि वह गंभीर आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहा है। उनके मुताबिक, ईरान चाहता है कि जल्द से जल्द होर्मुज स्ट्रेट खोला जाए ताकि हालात सामान्य हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के भीतर नेतृत्व को लेकर मतभेद सामने आ रहे हैं।

व्हाइट हाउस की चुप्पी

इस पूरे घटनाक्रम पर व्हाइट हाउस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। यह भी साफ नहीं हो पाया है कि ईरान का संदेश सीधे अमेरिका तक पहुंचा या किसी मध्यस्थ के जरिए बातचीत हुई।

डील पर बना गतिरोध

सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ईरान के उस प्रस्ताव को स्वीकार करने के मूड में नहीं है, जिसमें प्रतिबंध हटाने के बदले युद्धविराम और होर्मुज स्ट्रेट खोलने की बात कही गई है। दोनों देशों के बीच सबसे बड़ा मतभेद परमाणु कार्यक्रम को लेकर ही बना हुआ है, जिससे फिलहाल किसी समझौते की संभावना कम नजर आ रही है।

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग