UAE का OPEC से निकलने का ऐलान, भारत के लिए होर्मुज की टेंशन खत्म!

Hormuz Strait: होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह ब्लॉक नहीं है, लेकिन ईरान-इजरायल-यूनाइटेड स्टेट्स तनाव के कारण यह रूट रिस्की जरूर हो गया है। दुनिया का लगभग 20% तेल इसी रास्ते से गुजरता है।

ऐसे में UAE की 380 किमी लंबी हबशान-फुजैराह पाइपलाइन अहम बनती है

  • क्षमता: 1.5–1.8 मिलियन बैरल/दिन
  • यह सीधे Gulf of Oman में खुलती है
  • यानी Hormuz को बायपास किया जा सकता है
  • इस पाइपलाइन से तेल Fujairah पोर्ट पहुंचता है, जहां से टैंकर सीधे अरब सागर के रास्ते भारत आ सकते हैं।

भारत को मिलेगा फायदा

UAE पहले OPEC नियमों से बंधा हुआ है, इसलिए सप्लाई पूरी तरह उसकी मर्जी से नहीं बढ़ाई जा सकती। लेकिन अगर भविष्य में उत्पादन बढ़ता है, तो भारत को अतिरिक्त तेल मिल सकता है।

अप्रैल 2026 में UAE ने भारत को लगभग 6,19,000 बैरल/दिन कच्चा तेल भेजा, जो पिछले साल के 4,33,000 बैरल/दिन से ज्यादा है।

भारत के लिए 3 बड़े पॉइंट

1. सप्लाई बढ़ने की संभावना (लॉन्ग टर्म)

अगर UAE प्रोडक्शन 5 मिलियन बैरल/दिन तक बढ़ाता है, तो ग्लोबल सप्लाई बढ़ेगी और भारत को फायदा मिल सकता है।

2. शॉर्ट टर्म लिमिट

अभी हार्मुज पूरी तरह बंद नहीं है, लेकिन रिस्क बना हुआ है। फुजैराह पाइपलाइन की क्षमता 1.5–1.8 मिलियन बैरल/दिन है, इसलिए पूरी सप्लाई तुरंत शिफ्ट नहीं हो सकती।

3. जियोपॉलिटिक्स

सऊदी अरबिया और UAE के बीच मतभेद की खबरें समय-समय पर आती रही हैं। अगर OPEC में एकजुटता कमजोर होती है, तो प्राइस वॉर का खतरा भी बढ़ सकता है।

तेल की कीमत और भारत पर असर

पिछले 10 दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई है और कीमतें करीब 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंची हैं। साथ ही रुपये की कमजोरी से आयात और महंगा हो गया है।

इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत, महंगाई और ट्रांसपोर्ट कॉस्ट पर पड़ सकता है।

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

IND vs PAK Final: भारत ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले…

Spread the love

Continue reading
एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी