अमेरिका का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ शुरू: होर्मुज से जहाजों को सुरक्षित निकालने का अभियान, ईरान को ट्रंप की कड़ी चेतावनी

US launches Project Freedom: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में फंसे विदेशी जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एक बड़ा समुद्री अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। इस मिशन का नाम ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ रखा गया है, जो सोमवार सुबह से औपचारिक रूप से शुरू हो गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि कई देशों ने अमेरिका से मदद मांगी है, क्योंकि उनके जहाज इस संवेदनशील और तनावपूर्ण समुद्री क्षेत्र में फंस गए हैं। ट्रंप ने कहा कि ये जहाज और उनके क्रू “निर्दोष” हैं और सिर्फ हालात की वजह से संकट में हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका का उद्देश्य इन जहाजों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराना है ताकि वे बिना किसी खतरे के अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस अभियान में ईरान ने कोई हस्तक्षेप किया तो अमेरिका “कड़ा और निर्णायक जवाब” देगा।

खाड़ी में तनाव और बढ़ा

इसी बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह के उत्तर में लगभग 155 किलोमीटर दूर एक तेल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ है। हालांकि हमले की दिशा स्पष्ट नहीं है, लेकिन सभी क्रू सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं। इस घटना ने क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा दिया है।

ईरान का सख्त रुख

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने ट्रप को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें “असंभव सैन्य कार्रवाई या खराब समझौते” में से एक चुनना होगा। ईरान ने यह भी दावा किया कि चीन, रूस और यूरोप का रुख अब अमेरिका के खिलाफ बदल रहा है।

ईरान का प्रस्ताव और अमेरिका का इनकार

ईरान ने हाल ही में युद्धविराम और होर्मुज को खोलने सहित 14 सूत्रीय प्रस्ताव दिया था, जिसमें 30 दिनों में संघर्ष रोकने और परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत की बात शामिल थी। लेकिन ट्रंप ने इस प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार कर दिया है। इससे पहले भी अमेरिका दो अन्य प्रस्ताव ठुकरा चुका है।

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग