सऊदी के दबाव में ट्रंप ने रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’?: एयरस्पेस देने से इनकार, होर्मुज मिशन 48 घंटे में बंद

Trump Pauses Project Freedom: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सऊदी अरब ने अमेरिका को अपने एयरस्पेस और एयरबेस इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट मिशन रोकना पड़ा।

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने 3 अप्रैल को होर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाजों को निकालने के लिए ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ शुरू किया था। यह ऑपरेशन अमेरिकी सेना की निगरानी में चलाया जा रहा था। हालांकि महज 48 घंटे के भीतर ही ट्रम्प प्रशासन ने इसे रोकने का ऐलान कर दिया।

NBC रिपोर्ट में बड़ा दावा

अमेरिकी मीडिया NBC न्यूज के मुताबिक ट्रंप ने इस ऑपरेशन की घोषणा अचानक सोशल मीडिया पर कर दी थी। इससे खाड़ी देशों, खासकर सऊदी अरब की लीडरशिप नाराज हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिकी विमानों को एयरस्पेस और सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल की मंजूरी देने से इनकार कर दिया।

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिका को एयरस्पेस और सैन्य बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया।

बताया जा रहा है कि ट्रंप और मोहम्मद बिन सलमान के बीच बातचीत भी हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। अमेरिका इस मिशन के दौरान सिर्फ 3 जहाजों को सुरक्षित निकाल पाया और आखिरकार ऑपरेशन रोकना पड़ा।

क्या था ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’?

‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ का मकसद होर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाजों की आवाजाही बहाल कराना था। उस समय ईरान की ओर से समुद्री नाकाबंदी और तनाव लगातार बढ़ रहा था। अमेरिकी मिशन के जवाब में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

ये भी पढ़ेंः बंगाल में खूनी खेल! सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, बशीरहाट में BJP कार्यकर्ता पर भी फायरिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान यूएई पर हमले हुए और सऊदी अरब पर भी संभावित हमले की आशंका जताई गई थी। इसी वजह से खाड़ी देशों ने युद्ध के विस्तार को लेकर चिंता जाहिर की।

ट्रंप पर ‘यू-टर्न’ के आरोप

ईरान संघर्ष को लेकर ट्रंप प्रशासन पर लगातार यू-टर्न लेने के आरोप लग रहे हैं। पहले ट्रम्प ने दावा किया था कि अमेरिकी हमलों से ईरान में सत्ता परिवर्तन हो सकता है। बाद में उन्होंने कहा कि ईरान से सीजफायर पर कोई बातचीत नहीं होगी, लेकिन फिर बातचीत की संभावना भी जताई गई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ बंद किया।

इसके बाद होर्मुज मिशन शुरू हुआ, जिसे दो दिन के भीतर ही रोक दिया गया। अब अमेरिकी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि यह फैसला सऊदी दबाव और खाड़ी देशों की सुरक्षा चिंताओं के चलते लिया गया।

सऊदी का संदेश- जंग नहीं, समझौता चाहिए

रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब ने अमेरिका से साफ कहा कि यदि क्षेत्रीय युद्ध बढ़ता है तो सबसे ज्यादा नुकसान खाड़ी देशों को होगा। इसलिए सऊदी नेतृत्व ने सैन्य कार्रवाई के बजाय बातचीत और समझौते पर जोर दिया।

बाद में ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर कहा कि ईरान से बातचीत की संभावना की वजह से ऑपरेशन रोका गया। हालांकि अब अमेरिकी मीडिया इसे सऊदी दबाव से जोड़कर देख रहा है।

ये भी पढ़ेंः 48 घंटे में खत्म हो सकता है ईरान-अमेरिका तनाव, अमेरिकी वेबसाइट की रिपोर्ट में 14 सूत्रीय समझौते पर सहमति का दावा

Related Posts

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

Iran US Deal: ईरान ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ हुए समझौते (MoU) के तहत जारी होने वाले 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड का इस्तेमाल देश की…

‘हमारा पानी रोका तो हाथ काट देंगे’… पाकिस्तान की भारत को धमकी, भारत बोला- आतंकवाद नहीं रुका तो सिंधु जल संधि बहाल नहीं होगी

Pakistan India Water Dispute: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि को लेकर भारत के खिलाफ तीखी बयानबाज़ी की है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने खुले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर