‘मैं IPS अजय पाल शर्मा से बिना शर्त माफी मांगता हूं’, निलंबन के बाद बदले रिजु दत्ता के तेवर

Ajay Pal Sharma News: अजय पाल शर्मा और रिजु दत्ता से जुड़ा विवाद एक बार फिर चर्चा में है। तृणमूल कांग्रेस से निलंबित किए जाने के बाद रिजु दत्ता ने रविवार को सार्वजनिक तौर पर IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा से बिना शर्त माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अजय पाल शर्मा को लेकर उन्होंने जो बयान दिए थे, वे उनकी निजी राय नहीं थे, बल्कि पार्टी की आधिकारिक लाइन के तहत दिए गए थे।

रिजु दत्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें पार्टी ने छह साल के लिए निलंबित किया है। उन्होंने कहा कि अजय पाल शर्मा को लेकर दिया गया उनका बयान लगातार विवाद का कारण बना हुआ है। दत्ता ने स्पष्ट किया कि उन्होंने वह वीडियो तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर पार्टी मुख्यालय से बनाया था और वह पार्टी की रणनीति और निर्देशों के अनुसार जारी किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो टीएमसी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स से साझा किया गया था।

अजय पाल शर्मा से मांगी बिना शर्त माफी

रिजु दत्ता ने वीडियो में कहा कि उनका और अजय पाल शर्मा का कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है। उन्होंने माना कि प्रवक्ता के तौर पर इस्तेमाल किए गए शब्दों से लोगों की भावनाएं आहत हुईं। दत्ता ने कहा,

“मैं अजय पाल शर्मा जी से बिना शर्त माफी मांगता हूं। जो कुछ भी कहा गया, वह व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं थी। मैं इस विवाद को अब आगे नहीं बढ़ाना चाहता।”

उन्होंने यह भी कहा कि उनके खिलाफ लोगों में जो नाराजगी है, उम्मीद है कि इस माफी के बाद वह कम होगी।

क्या था पूरा विवाद?

दरअसल, अप्रैल के आखिर में चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले दक्षिण 24 परगना जिले के लिए अजय पाल शर्मा को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। मतदाताओं को डराने-धमकाने की शिकायतों के बीच अजय पाल शर्मा ने TMC नेता अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी और TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के घर पहुंचकर उनके परिवार को कैमरे के सामने चेतावनी दी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

इस घटना के बाद TMC ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और रिजु दत्ता पार्टी की ओर से सबसे मुखर चेहरों में शामिल रहे। उन्होंने अजय पाल शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें “योगी आदित्यनाथ का गुंडा” तक कहा था। साथ ही उन पर फर्जी एनकाउंटर और भ्रष्टाचार जैसे आरोप भी लगाए गए थे। यह वीडियो टीएमसी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी व्यापक रूप से साझा किया गया था।

ये भी पढ़ेंः

“भारत में तेल के कुएं नहीं”, PM मोदी बोले- मेट्रो और कारपूलिंग अपनाएं
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग