मोदी बोले- ये दुनिया के लिए ‘आपदाओं का दशक’, कोरोना-युद्ध-ऊर्जा संकट से बढ़ा खतरा; गरीबी में फंस सकती है बड़ी आबादी

PM Modi Netherlands Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों नीदरलैंड दौरे पर हैं। उन्होंने द हेग (The Hague) में भारतीय समुदाय और कारोबारी नेताओं को संबोधित करते हुए दुनिया के मौजूदा हालात पर चिंता जताई। पीएम मोदी ने कहा कि यह दशक दुनिया के लिए “आपदाओं का दशक” बन गया है।

उन्होंने कहा कि दुनिया पहले कोरोना महामारी, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट से जूझ रही है। अगर हालात नहीं सुधरे तो पिछले कई दशकों में विकास के लिए किए गए प्रयासों पर पानी फिर सकता है और दुनिया की बड़ी आबादी फिर गरीबी के दलदल में फंस सकती है।

भारत-नीदरलैंड रणनीतिक साझेदारी पर जोर

द हेग में आयोजित CEO राउंड टेबल बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुआ ऐतिहासिक FTA समझौता साझा विकास की मजबूत नींव बनेगा। उन्होंने कहा कि भारत और नीदरलैंड अब अपने भरोसेमंद रिश्तों को नई रणनीतिक साझेदारी में बदल रहे हैं।

पीएम मोदी ने बताया कि दोनों देश ग्रीन हाइड्रोजन, नई तकनीक और इनोवेशन के क्षेत्र में मिलकर बड़ा रोडमैप तैयार कर रहे हैं।

https://x.com/i/status/2055686975504707686

डच कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता

प्रधानमंत्री मोदी ने डच कंपनियों से भारत में निवेश बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि भारत तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था है और यहां कारोबार के बड़े अवसर मौजूद हैं।

उन्होंने नीदरलैंड की एक कहावत का जिक्र करते हुए कहा,

“जहाज बंदरगाह में सुरक्षित रहते हैं, लेकिन जहाज वहां खड़े रहने के लिए नहीं बनाए जाते।”

पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि भारत में निवेश करने वाली कंपनियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे और दोनों देशों के कारोबारी रिश्ते आने वाले समय में और मजबूत होंगे।

https://x.com/i/status/2055685899854414253

11वीं सदी की चोल धरोहर भारत लौटेगी

नरेंद्र मोदी ने कहा कि 11वीं सदी की ऐतिहासिक चोल ताम्र पट्टिकाएं अब नीदरलैंड से भारत वापस लाई जाएंगी। नीदरलैंड में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने इसे हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का क्षण बताया।

ये ताम्र पट्टिकाएं 21 बड़ी और 3 छोटी तांबे की प्लेटों का संग्रह हैं, जिनमें ज्यादातर लेख तमिल भाषा में लिखे गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इनमें महान चोल शासक राजेंद्र चोल प्रथम और उनके पिता राजराज चोल प्रथम से जुड़ी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक जानकारियां दर्ज हैं।

https://x.com/i/status/2055676469704356245

उन्होंने कहा कि ये पट्टिकाएं चोल साम्राज्य की समृद्ध संस्कृति और उसकी समुद्री शक्ति की भी झलक दिखाती हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक 19वीं सदी में यूरोपीय देशों द्वारा व्यापार और रिसर्च के दौरान भारत की कई ऐतिहासिक धरोहरें विदेश ले जाई गई थीं।

सूरीनामी-हिंदुस्तानी समुदाय भी चर्चा में

नरेंद्र मोदी के नीदरलैंड दौरे के दौरान वहां रहने वाला सूरीनामी-हिंदुस्तानी समुदाय खास चर्चा में रहा। यह समुदाय उन भारतीयों के वंशजों से जुड़ा है, जिन्हें करीब 153 साल पहले बिहार, उत्तर प्रदेश और बंगाल से काम के लिए सूरीनाम भेजा गया था। बाद में इनमें से कई परिवार नीदरलैंड में आकर बस गए।

आज भी यह समुदाय भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संजोए हुए है। थे हेग में रहने वाले लोग अब भी भोजपुरी और अवधी से जुड़ी “सरनामी” भाषा बोलते हैं। यहां भारतीय संगीत, भजन और भोजपुरी गीत काफी लोकप्रिय हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में लोगों ने कथक, गरबा और भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति दी। वर्तमान में करीब दो लाख सूरीनामी-हिंदुस्तानी लोग नीदरलैंड में रहते हैं, जिन्हें यूरोप में भारतीय मूल का सबसे पुराना बड़ा समुदाय माना जाता है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग