भारत में ”चांदी काटना” होगा महंगा, ”पेट्रोल-गैस” के बाद ”सोना-चांदी” की चमक घटी

Silver Import Duty Hike: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच केंद्र सरकार ने विदेशी मुद्रा बचाने और व्यापार घाटा नियंत्रित करने के लिए चांदी के आयात नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी लोगों से कोरोना काल जैसे संकट के समय अपनाए गए उपायों को अपनाने और कम सोना खरीदने की अपील की है। सरकार और DGFT की ओर से 13 मई 2026 की आधी रात से लागू किए गए नए नियमों के तहत चांदी के आयात को अब काफी हद तक नियंत्रित कर दिया गया है।

सरकार ने चांदी पर लगने वाली कुल आयात शुल्क दर को 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। पहले चांदी पर 5% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 1% कृषि सेस लगाया जाता था, जिससे कुल शुल्क 6% बनता था। अब 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% कृषि सेस मिलाकर कुल 15% शुल्क लगाया जाएगा। इस फैसले से विदेश से आने वाली चांदी तुरंत महंगी हो जाएगी और घरेलू बाजार में भी कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। सरकार ने यह फैसला 16 मई 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।

ये भी पढ़ेंः

ईरान-इजरायल-अमेरिकी जंग का ”पहला शिकार”, अमेरिका की Spirit Airlines जमीन पर आई

DGFT ने चांदी के कई उत्पादों को “फ्री” श्रेणी से हटाकर “प्रतिबंधित” यानी Restricted कैटेगरी में डाल दिया है। अब 99.9% शुद्धता वाले सिल्वर बार के आयात पर भी नियंत्रण रहेगा। इसका मतलब यह है कि अब कोई भी व्यापारी बिना सरकारी अनुमति चांदी आयात नहीं कर सकेगा। सरकार ने साफ किया है कि चांदी आयात करने के लिए अब सरकारी लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। सरकार का उद्देश्य बढ़ते आयात बिल को नियंत्रित करना, व्यापार घाटा कम करना और विदेशी मुद्रा की बचत करना है। लाइसेंस व्यवस्था लागू होने से छोटे आयातकों के लिए कारोबार करना कठिन हो सकता है।

सरकार ने हीरे जड़ी चांदी की ज्वेलरी के आयात पर भी सख्ती कर दी है। नए नियमों के तहत सस्ते हीरों से जड़ी चांदी की ज्वेलरी के आयात पर 30 जून 2026 तक अंकुश लगाया गया है। अब सरकार की मंजूरी के बिना ऐसे आभूषणों का आयात संभव नहीं होगा। पहले यह ज्वेलरी टै्स-मुक्त कैटेगरी में आती थी, जिसकी वजह से बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण बिना अनुमति भारत आ रहे थे। सरकार का मानना है कि ASEAN देशों से सस्ती चांदी की ज्वेलरी आने के कारण घरेलू कारीगरों और स्थानीय उद्योग को नुकसान हो रहा था। नए नियमों के बाद सस्ती विदेशी ज्वेलरी का आयात घटेगा और घरेलू उद्योग को फायदा मिल सकता है।

DGFT ने 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2029 तक केवल 15 बैंकों को सोना-चांदी आयात की अनुमति दी है। इनमें State Bank of India, HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank और Punjab National Bank जैसे प्रमुख बैंक शामिल हैं। वहीं Union Bank of India को केवल सोना आयात करने की अनुमति दी गई है। सरकार का मानना है कि इन फैसलों से चांदी का आयात घटेगा, विदेशी मुद्रा पर दबाव कम होगा और घरेलू ज्वेलरी उद्योग को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः

आसनसोल में लाउडस्पीकर विवाद पर बवाल, पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव; आंसू गैस छोड़कर भीड़ को खदेड़ा
Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

Donald Trump Praises India’s Election System: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिका में अनिवार्य वोटर ID की मांग को जोरदार तरीके से उठाया है। इस बार उन्होंने अपने…

Spread the love

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

India Vs Sri Lanka Galle Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर