पाकिस्तान में एक बार फिर भड़केगा गृह युद्ध! महंगाई और तेल संकट के खिलाफ सड़कों पर उतरी जनता

Pakistan Fuel Crisis: पाकिस्तान में बढ़ती तेल कीमतों और महंगाई को लेकर मार्च से ही बवाल मचा हुआ है। ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग की वजह से होर्मुज नाकाबंदी ने तेल की कीमतों में आग लगा दी है। बढ़ी हुई महंगाई के बाद उपजे गुस्से से कई जगहों पर लोगों ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है।

पाकिस्तान 85% तेल इसी रास्ते से मंगाता है। मौजूदा समय में पाकिस्तान में पेट्रोल 485 रु/लीटर तक पहुंच गया है, जबकि डीजल 520.35 रु/लीटर तक पहुंच गया है।पेट्रोलियम उत्पादों में एक महीने में 42.7% से 54.9% तक बढ़ोतरी पाकिस्तान सरकार ने कर दी है।

पाकिस्तान में पेट्रोलियम उत्पादों का स्टॉक खत्म होने की कगार पर है। पाकिस्तान के पास महज 26 दिन का पेट्रोल बचा है, जबकि डीजल 25 दिन और क्रूड सिर्फ 10 दिन का बचा है।

बेतहाशा महंगाई की वजह से जनता सड़क पर आ गई है। लाहौर और इस्लामाबाद में ऑटो ड्राइवरों का प्रदर्शन हो रहा है। महंगाई की वजह से लोगों की रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ा है और लोगों की कमाई खत्म होती जा रही है।

शहबाज सरकार ने इमरजेंसी जैसे हालातों में कई कड़े कदम उठाए हैं, जिसके तहत:

  1. सरकारी दफ्तर हफ्ते में 4 दिन चलेंगे, 50% वर्क फ्रॉम होम।
  2. स्कूल-कॉलेज 2 दिन बंद, कई जगह 2 हफ्ते तक बंद किए गए।
  3. सरकारी गाड़ियों का ईंधन भत्ता 25% काटा गया।
  4. पाकिस्तान डे परेड रद्द: 23 मार्च को सिर्फ झंडा फहराकर कार्यक्रम मनाया गया, ताकि पेट्रोल बचाया जा सके।

सऊदी और अमेरिका से मदद की गुहार

पाकिस्तान ने यूएई से 5 अरब डॉलर के अलावा 5 अरब डॉलर का उधार तेल मांगा, लेकिन यूएई ने इसे ठुकरा दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूएई चाहता है कि पाकिस्तान ईरान के खिलाफ खुलकर खड़ा हो, लेकिन पाकिस्तान अमेरिका और ईरान दोनों के बीच मध्यस्थता की बात करते हुए सीधे तौर पर जंग में शामिल होने से बच रहा है।

पेट्रोलियम कीमतों के बढ़ने पर सरकार ने कई उपाय लागू किए हैं:

  1. फ्री सफर: कई शहरों में बसें फ्री कर दी गईं ताकि लोग निजी गाड़ियां कम चलाएं।
  2. PSL मैच खाली स्टेडियम में: तेल बचाने के लिए दर्शकों को नहीं बुलाया गया।
  3. फैक्ट्रियां बंद: तेल की कमी के कारण कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप हो गया है, वहीं कई कंपनियों और फैक्ट्रियों ने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है।

पाकिस्तान के पास महज 9-14 दिन का पेट्रोलियम स्टॉक बचा है। बांग्लादेश के पास भी पाकिस्तान से ज्यादा पेट्रोलियम उत्पाद मौजूद हैं। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 8 बिलियन डॉलर से कम रह गया है, यानी देश के लिए 1 महीने का आयात चलाना भी मुश्किल होता जा रहा है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

Donald Trump Praises India’s Election System: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिका में अनिवार्य वोटर ID की मांग को जोरदार तरीके से उठाया है। इस बार उन्होंने अपने…

Spread the love

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

India Vs Sri Lanka Galle Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर