IPL 2026, CSK vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह, गुजरात टाइटंस का टिकट भी कन्फर्म

IPL 2026, CSK vs SRH: आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH);ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद ने 181 रनों का लक्ष्य 19 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस (GT) का प्लेऑफ टिकट भी कन्फर्म हो गया, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पहले ही अंतिम- 4 में पहुंच चुकी है।

हैदराबाद की दमदार रनचेज

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही और ट्रेविस हेड सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक शर्मा ने 26 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दी, लेकिन असली मोर्चा ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 75 रनों की अहम साझेदारी हुई।

हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंदों पर 47 रन ठोके, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं ईशान किशन ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 47 गेंदों में 70 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। आखिर में सलिल अरोड़ा और स्मरण रविचंद्रन ने टीम को जीत दिलाई।

चेन्नई की पारी का हाल

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट पर 180 रन बनाए। संजू सैमसन ने 27 रन बनाए, जबकि कार्तिक शर्मा ने 19 गेंदों में 32 रनों की तेज पारी खेली। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 15 रन ही बना सके।

इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे ने पारी संभाली। डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंदों में 44 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 26 रनों का योगदान दिया।

हैदराबाद की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए, जबकि साकिब हुसैन को 2 सफलताएं मिलीं।

पॉइंट्स टेबल का समीकरण

इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के 13 मैचों में 16 अंक हो गए और टीम प्लेऑफ में पहुंच गई। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के 13 मैचों में 12 अंक हैं और अब उसका आगे का रास्ता मुश्किल हो गया है।

CSK vs SRH हेड टू हेड

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है और टीम ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को 9 मुकाबलों में सफलता मिली।

Spread the love

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
2027 वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर; 14 टीमें और 57 मैच

ICC ODI World Cup 2027: ICC ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होगी, जबकि फाइनल 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा।…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग