ट्रंप बोले- ईरान पर हमला करने से सिर्फ एक घंटे दूर था अमेरिका, खाड़ी देशों के कहने पर टला एक्शन

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ईरान पर बड़े सैन्य हमले के बेहद करीब पहुंच चुका था। ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार थी और हमला शुरू होने में सिर्फ एक घंटे का समय बचा था, लेकिन आखिरी वक्त में इसे रोक दिया गया।

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नौसैनिक जहाज मिसाइलों और अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। उन्होंने बताया कि हमला मंगलवार को किया जाना था, लेकिन पश्चिम एशिया के कई देशों की अपील के बाद अमेरिका ने फिलहाल सैन्य कार्रवाई टाल दी।

ट्रंप ने कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के नेताओं ने अमेरिका से बातचीत को मौका देने के लिए कुछ दिनों का समय मांगा था। इन देशों का मानना था कि अगर हमला हुआ तो पूरा खाड़ी क्षेत्र गंभीर युद्ध की चपेट में आ सकता है और इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि ईरान अब समझौते के लिए दबाव में है। ट्रंप ने कहा कि ईरान “समझौते की भीख मांग रहा है” क्योंकि उसे पता है कि अमेरिका किसी भी समय सैन्य कार्रवाई कर सकता है। हालांकि ईरान की तरफ से कहा गया है कि वह किसी भी हमले का जवाब देने के लिए तैयार है और दबाव में झुकने वाला नहीं है।

ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया कि अमेरिका किसी भी हालत में ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने कहा कि अगर जल्द कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका शुक्रवार, शनिवार, रविवार या अगले सप्ताह की शुरुआत में फिर से हमला कर सकता है।

इस बीच पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल के दिनों में ड्रोन हमले, समुद्री मार्गों पर खतरा और सैन्य गतिविधियां तेज हुई हैं। खाड़ी देशों को डर है कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध छिड़ता है तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे अहम तेल मार्ग प्रभावित हो सकते हैं, जिससे दुनिया भर में तेल की कीमतों में बड़ा उछाल आ सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका-ईरान तनाव सिर्फ मध्य पूर्व तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका असर वैश्विक बाजार, ऊर्जा सप्लाई और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ सकता है।

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

Iran US Deal: ईरान ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ हुए समझौते (MoU) के तहत जारी होने वाले 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड का इस्तेमाल देश की…

‘हमारा पानी रोका तो हाथ काट देंगे’… पाकिस्तान की भारत को धमकी, भारत बोला- आतंकवाद नहीं रुका तो सिंधु जल संधि बहाल नहीं होगी

Pakistan India Water Dispute: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि को लेकर भारत के खिलाफ तीखी बयानबाज़ी की है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने खुले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर