ईरान युद्ध में अमेरिका को भारी नुकसान, F-35 समेत 42 एयरक्राफ्ट-ड्रोन तबाह होने का दावा

US Iran war aircraft losses report: ईरान के खिलाफ चलाए गए कथित ऑपरेशन “एपिक फ्यूरी” को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें अमेरिका को भारी हवाई नुकसान होने का दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी सेना के 42 एयरक्राफ्ट और ड्रोन तबाह या गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए।

जानकारी के अनुसार, इनमें 6 फाइटर और अटैक एयरक्राफ्ट शामिल हैं। सबसे अहम नुकसान F-35 स्टील्थ फाइटर जेट का बताया गया है। इसके अलावा 4 F-15E स्ट्राइक ईगल और 1 A-10 थंडरबोल्ट-II भी नष्ट या गंभीर रूप से डैमेज हुए बताए गए हैं।

सबसे बड़ा नुकसान ड्रोन फ्लीट को हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल 25 ड्रोन प्रभावित हुए, जिनमें 24 MQ-9 रीपर और 1 MQ-4C ट्राइटन शामिल हैं। इसके अलावा 11 अन्य सैन्य विमान भी या तो पूरी तरह नष्ट हुए या गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस पूरे ऑपरेशन पर अमेरिका ने लगभग ₹2.81 लाख करोड़ का भारी खर्च किया।

वहीं, न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और इजराइल ने इस युद्ध को केवल ईरान की परमाणु और मिसाइल क्षमता को कमजोर करने तक सीमित नहीं रखा था, बल्कि इसका उद्देश्य राजनीतिक स्तर पर बड़ा बदलाव लाना भी था।

दावों के अनुसार, संभावित नेतृत्व परिवर्तन की योजना के तहत ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद को एक संभावित नए चेहरे के रूप में देखा गया था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पहले चरण में सैन्य हमले और शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने की रणनीति थी, जबकि दूसरे चरण में देश में अराजकता फैलाने की कोशिश शामिल थी।

हालांकि, इन सभी दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन यह रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग