अमेरिका-ईरान होर्मुज खोलने को तैयार! दोनों देश 2 महीने के लिए बढ़ा सकते हैं सीजफायर; परमाणु कार्यक्रम पर भी हो सकती है बातचीत

Hormuz Reopening Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने को लेकर बड़ी कूटनीतिक हलचल सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देश होर्मुज स्ट्रेट को फिर से सामान्य तरीके से खोलने पर सहमत हो सकते हैं। इसके साथ ही मौजूदा सीजफायर को करीब 60 दिनों तक बढ़ाने पर भी बातचीत चल रही है। बताया जा रहा है कि इस दौरान क्षेत्र में सैन्य गतिविधियों को सीमित रखने और तेल आपूर्ति को सामान्य बनाने की कोशिश की जाएगी।

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में बड़ा दावा

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह बातचीत मध्यस्थ देशों और बैकचैनल डिप्लोमेसी के जरिए आगे बढ़ रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों पक्ष पहले तनाव कम करने पर फोकस करेंगे, ताकि आगे परमाणु मुद्दे समेत दूसरे विवादित विषयों पर औपचारिक वार्ता शुरू हो सके।

धीरे-धीरे खोला जा सकता है होर्मुज स्ट्रेट

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम समुद्री तेल व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है। खाड़ी क्षेत्र से निकलने वाला बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। हाल के तनाव और सैन्य गतिविधियों की वजह से वैश्विक तेल बाजार में अस्थिरता बढ़ गई थी। अब अगर यह मार्ग सामान्य रूप से खुलता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और शिपिंग सेक्टर को राहत मिल सकती है।

परमाणु कार्यक्रम पर भी हो सकती है बातचीत

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच एनरिच्ड यूरेनियम भंडार को लेकर भी बातचीत शुरू होने की संभावना है। अमेरिका लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की क्षमता के करीब पहुंच रहा है। वहीं ईरान लगातार कहता आया है कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक और ऊर्जा जरूरतों के लिए है। माना जा रहा है कि आने वाले हफ्तों में दोनों देशों के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर नए फ्रेमवर्क पर चर्चा हो सकती है।

ट्रंप बोले- समझौता या बड़ा हमला, दोनों की संभावना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा कि ईरान के साथ समझौता होने या दोबारा युद्ध शुरू होने की संभावना “50-50” है। उन्होंने कहा कि अमेरिका जल्द फैसला करेगा कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई आगे बढ़ानी है या बातचीत के जरिए समाधान निकालना है।

ट्रंप ने कहा, “या तो एक अच्छा समझौता होगा, या फिर पहले से कहीं बड़ा हमला किया जाएगा।” उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर बातचीत विफल होती है तो अमेरिका सख्त सैन्य कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।

सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी चर्चा

इस बीच ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें पूरा ईरान अमेरिकी झंडे के रंगों में रंगा हुआ दिखाया गया। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- “Middle East का United States?” इस पोस्ट के बाद अमेरिका-ईरान तनाव और संभावित समझौते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

दुनिया की नजरें अब अगली वार्ता पर

अगर अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर बढ़ाने और होर्मुज खोलने पर सहमति बनती है, तो इसका असर सिर्फ मध्य पूर्व ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। तेल बाजार, शिपिंग इंडस्ट्री और वैश्विक सप्लाई चेन फिलहाल इस संभावित समझौते पर नजर बनाए हुए हैं।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

Donald Trump Praises India’s Election System: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिका में अनिवार्य वोटर ID की मांग को जोरदार तरीके से उठाया है। इस बार उन्होंने अपने…

Spread the love

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

India Vs Sri Lanka Galle Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर