IPL 2026, LSG vs PBKS: कप्तान श्रेयस अय्यर के शतक से पंजाब की दमदार जीत, प्लेऑफ की जंग हुई रोमांचक; अब कोलकाता और राजस्थान के मैच पर टिकी नजर

IPL 2026, LSG vs PBKS: पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मुकाबला नंबर-68 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब को जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने 18 ओवर में ही हासिल कर लिया।

पंजाब की जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान श्रेयस अय्यर रहे, जिन्होंने 51 गेंदों पर नाबाद 100 रन की शानदार पारी खेली। अपनी कप्तानी पारी में उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के लगाए। श्रेयस ने मुश्किल समय में टीम को संभाला और आखिर तक टिककर पंजाब को अहम जीत दिलाई।

प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा

प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी था। इस जीत के बाद पंजाब के 14 मैचों में 15 अंक हो गए हैं। अब टीम की नजर रविवार को होने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के मुकाबलों पर टिकी है। अगर दोनों टीमें अपने-अपने मैच हारती हैं तो पंजाब प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। हालांकि KKR की जीत की स्थिति में मामला नेट रनरेट तक जा सकता है।

वहीं दूसरी ओर, इस हार के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर पूरी तरह खत्म हो गया। पंजाब की जीत से दिल्ली कैपिटल्स (DL( भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

पंजाब की खराब शुरुआत, फिर श्रेयस-प्रभसिमरन ने संभाली पारी

197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। मोहम्मद शमी ने इनिंग्स की पहली ही गेंद पर प्रियांश आर्य को आउट कर दिया। इसके बाद शमी ने इनफॉर्म बल्लेबाज कूपर कोनोली को भी पवेलियन भेज दिया।

शुरुआती झटकों के बाद प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 140 रन की मैच जिताऊ साझेदारी की। प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों पर 69 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

प्रभसिमरन के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर ने सूर्यांश शेडगे के साथ मिलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। सूर्यांश 9 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इंग्लिस और बदोनी ने लखनऊ को संभाला

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। अर्शिन कुलकर्णी बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद निकोलस पूरन भी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

हालांकि आयुष बडोनी ने तेजी से रन बनाते हुए 18 गेंदों पर 43 रन की तूफानी पारी खेली। बडोनी ने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए। उन्होंने जोश इंग्लिस के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की।

बदोनी के आउट होने के बाद जोश इंग्लिस ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन जोड़े। ऋषभ पंत 26 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इंग्लिस अंत तक आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते रहे।

जोश इंग्लिस ने 44 गेंदों पर 72 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। अंत में अब्दुल समद ने 20 गेंदों पर नाबाद 37 रन की तेज पारी खेलकर लखनऊ को 196 रनों तक पहुंचाया।

गेंदबाजों का प्रदर्शन

पंजाब किंग्स की ओर से युजवेंद्रा चहल ने महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। वहीं मार्को जानसेन ने शुरुआती झटके देकर लखनऊ को दबाव में रखा।

लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी ने शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन बाकी गेंदबाज श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह की साझेदारी को नहीं तोड़ सके।

Spread the love

Related Posts

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

India Vs Sri Lanka Galle Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार…

Spread the love

कॉमनवेल्थ गेम्स: 15 मिनट में भारत के 2 गोल्ड, जूडो में अस्मिता-हर्ष बने चैंपियन; अब तक 19 मेडल

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने महज 15 मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। जूडो में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्ग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर