होर्मुज के पास ऑयल टैंकर पर मिसाइल हमला, 3 भारतीय लापता; भारत ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब

US Iran Conflict: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट के पास एक बड़े समुद्री हादसे ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। ‘सेत्तेबेल्लो’ नामक ऑयल टैंकर पर हुए मिसाइल हमले में 24 भारतीयों समेत कुल 28 चालक दल के सदस्य सवार थे। हादसे के बाद 21 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 3 भारतीय अब भी लापता हैं।

जानकारी के अनुसार, यह टैंकर ओमान के सोहार बंदरगाह से करीब 37 किलोमीटर दूर मौजूद था, तभी उसके इंजन रूम में मिसाइल लगने से आग भड़क उठी। हादसे के बाद तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया और अधिकांश चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया गया।

विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन और बचाव एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में है। लापता भारतीयों की तलाश के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और भारत सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ेंः

मोदी बोले- कांग्रेस ने नाकामी का कलंक हिंदुओं पर लगाया, NDA ने 12 साल में बदली देश की तस्वीर

घटना की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार ने नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के प्रभारी राजनयिक (चार्ज द अफेयर्स) जेसन मीक्स को तलब कर अपनी कड़ी नाराजगी दर्ज कराई है। भारत ने इस हमले को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है।

इस बीच अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो अमेरिका ईरान पर फिर से सैन्य कार्रवाई करेगा। ट्रम्प ने आरोप लगाया कि ईरान ने होर्मुज क्षेत्र में एक अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराया है और इसके परिणाम भुगतने होंगे।

वहीं ईरान ने अमेरिकी आरोपों और धमकियों को खारिज कर दिया है। ईरानी सेना के प्रवक्ता अबोलफजल शेकारची ने कहा कि ईरान किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगा और अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करता रहेगा। उन्होंने कहा कि तेहरान पहले भी अमेरिकी दबाव का जवाब देता आया है और आगे भी देता रहेगा।

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है। यहां बढ़ता सैन्य तनाव न केवल क्षेत्रीय सुरक्षा बल्कि वैश्विक तेल आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। फिलहाल भारत की प्राथमिकता लापता तीन भारतीयों का पता लगाना और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करना है।

ये भी पढ़ेंः

अपाचे हेलिकॉप्टर गिराने के दावे के बाद अमेरिका का ईरान पर हवाई हमला, जवाब में ईरान का बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य बेस पर ड्रोन अटैक का दावा
Spread the love

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग