दिल्ली-NCR में रेड अलर्ट: 90 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और मौसम विभाग (IMD) ने क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

गुरुवार रात जारी चेतावनी के अनुसार, अगले कुछ घंटों में दिल्ली-NCR के कई इलाकों में 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर हवा के झोंके 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। इसके साथ ही बिजली गिरने, गरज-चमक और मध्यम से भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

सरकार की ओर से रात करीब 9 बजे स्मार्टफोन पर ‘बेहद गंभीर’ मौसम चेतावनी भेजी गई, जिसमें लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई।

ये भी पढ़ेंः

MP राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने तीनों सीटें निर्विरोध जीतीं, राहुल गांधी ने लगाया ‘सीट चोरी’ का आरोप

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा की ओर से एक मजबूत मौसम प्रणाली दिल्ली की तरफ बढ़ रही है। सैटेलाइट तस्वीरों में बादलों का घना समूह राजधानी की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है, जिसके चलते अचानक बारिश, धूल भरी आंधी और गरज-चमक वाले तूफान की स्थिति बन सकती है।

दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों पर असर

इस मौसम प्रणाली का प्रभाव पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR, राजस्थान के कुछ हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह तक देखने को मिल सकता है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और बिजली चमकने की संभावना बनी हुई है।

क्यों बदल रहा है मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के बाद अब वातावरण में नमी बढ़ रही है, जिससे गरज-चमक वाले तूफान की स्थिति बन रही है।

IMD का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा सकती है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ेंः

दिल्ली का मौसम बदलेगा करवट, आज आंधी-तूफान और बारिश के आसार
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग