दिल्ली का मौसम बदलेगा करवट, आज आंधी-तूफान और बारिश के आसार

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को आज कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार, 11 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राजधानी में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होंगी, जिससे आंधी, धूल भरी हवाएं, बिजली चमकने और बारिश की संभावना है।

बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज और पालम क्षेत्र सबसे गर्म रहे, जहां तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं लोधी रोड में 42.4, अयानगर में 43.0 और सफदरजंग में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

IMD के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद मौसम अचानक बदल सकता है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ेंः

ममता बनर्जी को बड़ा झटका: TMC के 19 लोकसभा सांसद बागी गुट के साथ, शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान और सायोनी घोष का नाम भी सूची में

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जबकि शाम या रात के समय यह 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों को खुले स्थानों, कमजोर ढांचों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक के कारण अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि रात के समय उमस और गर्मी से लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिली।

IMD का अनुमान है कि 12 जून तक तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। इसके बाद तापमान में फिर 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के 25 से 30 जून के बीच दिल्ली-NCR पहुंचने की संभावना है। मानसून के आगे बढ़ने के साथ हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ेंः

होर्मुज के पास ऑयल टैंकर पर मिसाइल हमला, 3 भारतीय लापता; भारत ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब

Spread the love

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग