ट्राई सीरीज में आज इंडिया-ए के लिए करो या मरो का मुकाबला, श्रीलंका-ए से भिड़ंत; वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद

India A vs Sri Lanka A: वनडे ट्राई सीरीज में आज भारत-ए (इंडिया-ए) और श्रीलंका-ए के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच श्रीलंका के  दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में यह मैच सुबह 10 बजे शुरू होगा। फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत-ए के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है।

भारत-ए की नजरें 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जो अब तक इस सीरीज में कोई अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ 14 रन और अफगानिस्तान-ए के खिलाफ 22 गेंदों में 44 रन की तेज पारी खेली थी। टीम को आज उनसे बड़ी और मैच जिताऊ पारी की उम्मीद होगी।

तीनों टीमों के 2-2 अंक, मुकाबला बेहद अहम

ट्राई सीरीज में भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए ने अब तक दो-दो मैच खेले हैं। तीनों टीमों के 2-2 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण श्रीलंका-ए पहले, भारत-ए दूसरे और अफगानिस्तान-ए तीसरे स्थान पर है।

अभी तीन मुकाबले बाकी हैं और प्रत्येक टीम को दो-दो मैच खेलने हैं। जो टीम अपने दोनों मैच जीत लेगी, उसके फाइनल में पहुंचने की संभावना काफी मजबूत हो जाएगी। अगर अंक बराबर रहे तो नेट रन रेट के आधार पर शीर्ष दो टीमें 21 जून को फाइनल खेलेंगी।

हेड-टु-हेड में बराबरी

भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच पिछले छह मुकाबलों में दोनों टीमों का रिकॉर्ड बराबरी का रहा है। दोनों ने दो-दो मैच जीते हैं, जबकि दो मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला।

भारत-ए अपनी पिछली भिड़ंत में अफगानिस्तान-ए से 4 रन से हार गया था, जबकि श्रीलंका-ए ने अफगानिस्तान-ए को 8 विकेट से हराया था।

ये भी पढ़ेंः

होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा, नाकेबंदी हटेगी; अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर सहमत, 19 जून को जेनेवा में होंगे दस्तखत

पिच रिपोर्ट

दांबुला की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 215 रन है, जबकि दूसरी पारी में औसत स्कोर 172 रन रहता है।

शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है, जबकि बाद में स्पिनर असरदार साबित होते हैं। आंकड़ों के मुताबिक यहां 63.1% विकेट तेज गेंदबाजों और 36.9% विकेट स्पिनरों ने लिए हैं।

59 वनडे मुकाबलों में 31 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।

बारिश बन सकती है चुनौती

मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश की संभावना 50 से 58 प्रतिशत तक है। करीब ढाई घंटे बारिश होने का अनुमान है, जबकि तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

संभावित प्लेइंग-11

इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान और विपराज निगम।

श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला ( विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, अहान विक्रमसिंघे, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज और चमिका गुणासेकरा।

ये भी पढ़ेंः

फ्रांस के नीस में मोदी-मैक्रों की द्विपक्षीय बैठक, विला केरीलोस में ली सेल्फी; PM बोले- भारत समाधान देने वाला देश
Spread the love

Related Posts

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

Donald Trump Praises India’s Election System: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिका में अनिवार्य वोटर ID की मांग को जोरदार तरीके से उठाया है। इस बार उन्होंने अपने…

Spread the love

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

India Vs Sri Lanka Galle Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर