NEET री-एग्जाम 2026 में कई विवाद: नो-एंट्री, हिजाब विवाद और दो छात्राओं की आत्महत्या से हड़कंप

NEET Re Exam 2026: देशभर में रविवार को आयोजित NEET-UG 2026 री-एग्जाम के दौरान कई विवाद और चिंताजनक घटनाएं सामने आईं। इस परीक्षा में 22.79 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। इसके लिए देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5,440 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित हुई।

छात्रों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया था, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। मुंबई में दो और बेंगलुरु में चार छात्रों को महज एक-दो मिनट की देरी के कारण परीक्षा से वंचित होना पड़ा।

बेंगलुरु में कुछ छात्राओं ने बंद हो चुके गेट के बाद रेलिंग फांदकर अंदर जाने की कोशिश भी की, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया।

अजमेर में हिजाब को लेकर हुआ विवाद

राजस्थान के अजमेर में एक छात्रा हिजाब पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंची थी। सुरक्षा जांच के दौरान उसे पहले अंदर जाने से रोक दिया गया। काफी बहस और अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उसे परीक्षा देने की अनुमति दी गई।

कई केंद्रों पर छात्रों से कलावा, इयररिंग्स और अन्य धातु की वस्तुएं उतरवाई गईं। कुछ छात्रों के कपड़ों से चेन और बटन तक निकलवाए गए।

हैदराबाद और हिसार में दो छात्राओं ने दी जान

तेलंगाना के हैदराबाद में 19 वर्षीय एक छात्रा ने अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को शक है कि री-एग्जाम के दबाव के कारण उसने यह कदम उठाया। मौके से मिले सुसाइड नोट में उसने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया।

वहीं हरियाणा के हिसार में 19 वर्षीय छात्रा सिमरन ने परीक्षा से ठीक पहले घर में रखा कीटनाशक पी लिया। सिमरन दो बार पहले भी NEET परीक्षा दे चुकी थी और इस बार उसका तीसरा प्रयास था।

ये भी पढ़ेंः

NEET री-एग्जाम आज: 22.79 लाख छात्र देंगे परीक्षा, 2 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात; पहली बार एयरफोर्स ने पहुंचाए प्रश्नपत्र

पेपर लीक के बाद अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था

3 मई को आयोजित मूल NEET-UG परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के चलते रद्द कर दी गई थी। इसी वजह से NTA को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी।

  • इस बार सुरक्षा व्यवस्था को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत बनाया गया।
  • 2 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए।
  • 1,38,560 CCTV कैमरों से निगरानी की गई।
  • 51,311 जैमर लगाए गए।
  • पहली बार भारतीय वायुसेना ने 200 से अधिक उड़ानों के जरिए प्रश्नपत्र देशभर के विभिन्न जोनों तक पहुंचाए।

कोयंबटूर में 1,728 छात्र रहे अनुपस्थित

तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में आयोजित परीक्षा में 1,728 छात्र अनुपस्थित रहे, जबकि 5,364 छात्रों ने परीक्षा दी। जिले में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और उपस्थिति 75.63 प्रतिशत दर्ज की गई।

जयपुर में छात्रा मोबाइल से नकल करते पकड़ी गई

राजस्थान के जयपुर में एक छात्रा को परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन से नकल करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, छात्रा ने मोबाइल फोन को अंडरगारमेंट्स में शर्ट के बटन के नीचे छिपा रखा था। इसी वजह से वह मेटल डिटेक्टर की जांच से बच गई और मोबाइल परीक्षा हॉल तक पहुंच गया।

शुरुआती जांच में पता चला है कि यह छात्रा का तीसरा प्रयास था और वह काफी मानसिक दबाव में थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ेंः

ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी- हिजबुल्लाह नहीं रुका तो होगा बड़ा हमला, स्विट्जरलैंड में शुरू हुई अहम वार्ता
Spread the love

Related Posts

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (19 नवंबर) को देश के बड़े उद्योगपतियों से कर्मचारियों की सैलरी और रोजगार को लेकर सवाल किए। नई दिल्ली के भारत मंडपम में फिक्की (FICCI) के…

Spread the love

Continue reading
गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा के दौरान JCB की चपेट में आने से 14 साल के छात्र की मौत का मामला राजनीतिक…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात