ईरान पर बदला अमेरिकी रुख: सीनेट ने युद्ध रोकने का प्रस्ताव पास किया, ट्रंप से सैन्य कार्रवाई रोकने को कहा; UAE पहुंचे रूबियो

US Senate Iran Proposal: अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने की मांग को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया है। यह प्रस्ताव 50-48 वोटों से पास हुआ है। इससे पहले प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव) भी इसे मंजूरी दे चुकी है।

1973 के वॉर पॉवर्स एक्ट के बाद यह पहला मौका है, जब अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों ने किसी राष्ट्रपति से सैन्य अभियान खत्म करने की मांग की है। वोटिंग के दौरान चार रिपब्लिकन सांसदों ने भी डेमोक्रेट्स का समर्थन किया, जिससे ट्रंप की पार्टी के भीतर बढ़ते मतभेद भी सामने आए हैं।

हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस प्रस्ताव को प्रतीकात्मक करार देते हुए कहा है कि इसका कोई कानूनी प्रभाव नहीं पड़ेगा और अमेरिका की सैन्य कार्रवाई पहले ही समाप्त हो चुकी है।

खाड़ी देशों को मनाने UAE पहुंचे रूबियो

इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो संयुक्त अरब अमीरात (UAE), बहरीन और कुवैत के दौरे पर पहुंचे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर खाड़ी देशों की चिंताओं को दूर करना है।

खाड़ी देशों को आशंका है कि यदि समझौता होता है तो होर्मुज स्ट्रेट में ईरान का प्रभाव बढ़ सकता है। इसके अलावा प्रस्तावित समझौते में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर स्पष्ट शर्तें नहीं होने से भी क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

300 अरब डॉलर के पुनर्निर्माण फंड पर चर्चा

अमेरिका और ईरान के बीच जारी वार्ता में ईरान के पुनर्निर्माण के लिए 300 अरब डॉलर के संभावित फंड पर भी चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि इस फंड के लिए खाड़ी देशों से आर्थिक सहयोग लिया जा सकता है। इसी वजह से वॉशिंगटन अपने क्षेत्रीय सहयोगियों का समर्थन जुटाने में लगा है।

ये भी पढ़ेंः

ट्रंप की धमकी से ईरान नाराज, अमेरिका से बातचीत रोकी; पाकिस्तान पहुंचे राष्ट्रपति पजशकियान, भारत से जुड़े 11 जहाजों ने होर्मुज पार किया

बातचीत आगे बढ़ने से तेल की कीमतों में गिरावट

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत आगे बढ़ने की संभावना से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 0.5% गिरकर 76.71 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जो मार्च के बाद का सबसे निचला स्तर है।

विशेषज्ञों का मानना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में सामान्य गतिविधियां बहाल होने और तेल आपूर्ति बढ़ने की उम्मीद से निवेशकों की चिंता कम हुई है, जिससे कीमतों पर दबाव बना है।

ईरान बोला- मिसाइल कार्यक्रम पर कोई समझौता नहीं होगा

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने साफ कहा है कि अमेरिका के साथ हुए 14 सूत्रीय समझौते में मिसाइल कार्यक्रम शामिल नहीं है और भविष्य में भी इस मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं होगी।

इस्लामाबाद में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “हमारी मिसाइलों पर कोई चर्चा नहीं हुई है और न ही आगे होगी। ईरान की मिसाइल क्षमता देश की सुरक्षा का अहम आधार है।”

ट्रंप की चेतावनी- परमाणु जांच नहीं हुई तो बातचीत खत्म

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि उसने अपने परमाणु ठिकानों की अंतरराष्ट्रीय जांच नहीं कराई तो अमेरिका उसके साथ जारी बातचीत समाप्त कर देगा।

पेंसिल्वेनिया में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि ईरान पहले ही इस शर्त पर सहमत हो चुका है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के अधिकारी उचित समय पर ईरान पहुंचकर उसके परमाणु कार्यक्रम की निगरानी करेंगे।

ईरान का दावा- अब जरूरत पड़ी तो पहले हमला भी करेंगे

ईरानी सेना के वरिष्ठ कमांडर अहमद रजा पूरदस्तान ने कहा है कि देश ने अपनी सैन्य नीति में बड़ा बदलाव किया है। अब ईरान केवल जवाबी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर पहले हमला भी कर सकता है।

फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईरान ने रक्षात्मक रणनीति से आगे बढ़कर आक्रामक सैन्य सिद्धांत (ऑफेंसिव डॉक्ट्रिन) अपनाया है। पूरदस्तान ने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमताओं का बड़ा हिस्सा अभी तक इस्तेमाल ही नहीं किया गया है और देश लेबनान की सुरक्षा के लिए भी पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढ़ेंः

पुणे में ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा केस: बिजनेसमैन की बेटी ने प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, नवंबर में होनी थी ₹17 करोड़ की शादी
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

IND vs PAK Final: भारत ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले…

Spread the love

Continue reading
एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी