मुंबई में बारिश का कहर: पटरी पर लैंडस्लाइड से रेल सेवा ठप, 20 ट्रेनें रद्द; एक्सप्रेसवे बंद, कई राज्यों में मानसून का असर

Weather Update: देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और कई राज्यों में भारी बारिश जनजीवन पर भारी पड़ रही है। सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिला, जहां लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण c-पुणे रेल मार्ग पर भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हो गया। करजात-लोनावला के भोर घाट सेक्शन में दो अलग-अलग स्थानों पर पहाड़ियों से भारी मात्रा में मलबा रेलवे ट्रैक पर आ गिरा, जिससे रेल संचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया। इस वजह से करीब 20 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जबकि कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया और अनेक ट्रेनें घंटों की देरी से चलीं।

रेलवे ट्रैक पर गिरा मलबा, तीनों लाइनें प्रभावित

सेंट्रल रेलवे के घाट सेक्शन में करजात के पास ठाकुरवाड़ी रेलवे स्टेशन के नजदीक भारी लैंडस्लाइड हुआ। पहाड़ी से पत्थर और मलबा सीधे रेलवे ट्रैक पर गिरने से अप, डाउन और मिडिल—तीनों लाइनें प्रभावित हो गईं। इसके बाद रेलवे ने सुरक्षा कारणों से इस सेक्शन पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी।

हालात उस समय और गंभीर हो गए जब तड़के करीब 3:05 बजे खंडाला और मंकी हिल स्टेशन के बीच मिडिल लाइन पर भी एक और भूस्खलन हो गया। रेलवे की इंजीनियरिंग और आपदा राहत टीमें लगातार मलबा हटाने और ट्रैक को सुरक्षित बनाने में जुटी हुई हैं।

कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों को परेशानी

भूस्खलन के कारण मुंबई-पुणे और मुंबई-नासिक रेल मार्ग पर भी असर पड़ा। रेलवे ने लगभग 20 ट्रेनों को रद्द किया, जबकि कई ट्रेनों का रूट बदलकर दूसरे मार्गों से संचालित किया जा रहा है। कई अन्य ट्रेनें भी घंटों की देरी से चल रही हैं।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे भी बंद

रेलवे के साथ-साथ सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खंडाला के मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट के पास लैंडस्लाइड होने से सड़क पर मलबा आ गया। सुरक्षा को देखते हुए एक्सप्रेसवे को एहतियातन कुछ समय के लिए पूरी तरह बंद करना पड़ा। मलबा हटाने का काम जारी है और पुलिस व हाईवे प्रशासन यातायात सामान्य करने में जुटे हैं।

ये भी पढ़ेंः

ममता बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा: बागी नेताओं को खुली चुनौती, कहा- हिम्मत है तो BJP में शामिल हो जाओ

तेज हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें

मुंबई में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का भी असर देखने को मिला। करीब 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण शहर में 142 पेड़ गिर गए, जिससे कई इलाकों में यातायात बाधित हुआ और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।

स्कूल-कॉलेज और परीक्षाएं स्थगित

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने खराब मौसम को देखते हुए सोमवार को सरकारी, निजी और नगर निगम के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी।

वहीं, मुंबई विश्वविद्यालय ने भी आईएमडी की चेतावनी को देखते हुए 6 जुलाई को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों के लिए अगले कुछ घंटों तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और भूस्खलन का खतरा बना रहेगा।

प्रशासन ने लोगों से केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से निकलने और मौसम विभाग व स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

मध्य प्रदेश में बिजली गिरने और डूबने से मौतें

मध्य प्रदेश के भोपाल सहित कई जिलों में भी भारी बारिश हुई। पांढुर्णा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। रायसेन जिले में बेतवा नदी में डूबने से दो नाबालिग बच्चियों की जान चली गई। लगातार बारिश के बाद कालीसिंध नदी भी उफान पर है।

उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का असर

उत्तर प्रदेश के 10 से अधिक शहरों में लगातार बारिश दर्ज की गई है। वहीं, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 5 और 6 वर्ष के दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।

देश के कई हिस्सों में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

ये भी पढ़ेंः

ट्रंप बोले- अमेरिका एक हमले में ईरानी लीडरशिप खत्म कर सकता था; ईरान का पलटवार- तुम्हारे पास न सभ्यता है, न सम्मान, खामेनेई के जनाजे में उमड़ी लाखों की भीड़

Spread the love

Related Posts

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा के दौरान JCB की चपेट में आने से 14 साल के छात्र की मौत का मामला राजनीतिक…

Spread the love

Continue reading
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात

बंगाल की खाड़ी में उठा भीषण चक्रवाती तूफान अकवान लगातार ताकतवर बना हुआ है। करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों की ओर बढ़ रहा…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति